Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद: हार्न बजाकर साइड मांगने पर युवक की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी फरार; पिता और पत्नी गिरफ्तार

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 05:39 AM (GMT+05:30)

    लोनी, गाजियाबाद में साइड मांगने पर हुए विवाद में पड़ोसी सोनू ने विपिन नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी सोनू के पिता और पत्नी को गिर ...और पढ़ें

    मृतक विपिन प्रजापति व घायल गौरव।

    मृतक विपिन प्रजापति व घायल गौरव।

    HighLights

    1. साइड मांगने पर पड़ोसी ने युवक को गोली मारी।

    2. विपिन की हत्या, बुआ का बेटा गौरव मामूली घायल।

    3. आरोपी सोनू के पिता-पत्नी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार।

    संवाद सहयोगी, लोनी (गाजियाबाद)। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की रतीराम कालोनी में रविवार रात साइड मांगने व हार्न बजाने पर पड़ोसी युवक ने कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर युवक की हत्या कर दी।

    एक गोली युवक की बुआ के बेटे को छूते हुए निकली और वह मामूली रूप से घायल हो गया। मृतक के भाई ने आरोपित युवक, उसकी पत्नी और पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित की पत्नी और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

    रतीराम कालोनी स्थित डेयरी वाली गली में सूरज परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में दो बेटे आजाद, विपिन और एक बेटी पूनम हैं। आजाद और पूनम की शादी हो चुकी है। उनके बड़े भाई भी गली में रहे हैं। रविवार को भतीजे पवन की बेटी का नामकरण संस्कार था।

    सभी रिश्तेदार एकत्र हुए थे। समारोह समाप्त होने के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे विपिन और गौरव रिश्तेदारों को लोनी बार्डर घर छोड़ने गए थे। जब वह वापस गली में पहुंचे तो पड़ोसी सोनू घर के बाहर दोस्तों के साथ खड़ा था।

    साइड कटने को कहने पर शुरू हुई थी कहासुनी

    विपिन ने बाइक का हार्न बजाकर सोनू को साइड हटने का इशारा किया लेकिन सोनू रोड़ से एक ओर होने के बजाय कहासुनी करने लगा। दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान सोनू ने विपिन को थप्पड़ मार दिया। वह बाइक समेत नीचे गिर गया।

    खबरें और भी

    झगड़ा हुआ देख सोनू का पिता ब्रहमपाल और पत्नी भी बाहर आ गई। वह भी विपिन और गौरव से कहासुनी करने लगे। विवाद बढ़ने पर सोनू घर के अंदर से पिस्टल निकाल लाया। उसने विपिन और गौरव की ओर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी।

    77789804

    पहली गोली खाली निकल गई। दूसरी गौरव के उलटे हाथ को छूकर निकली। जबकि तीसरी गोली विपिन के सीने के नीचे जा लगी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गया। गोली लगने की जानकारी मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे।

    स्वजन विपिन और गौरव को उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विपिन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी और एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने मौका मुआयना किया।

    डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि मृतक के भाई आजाद की शिकायत पर सोनू, उसके पिता ब्रहमपाल और पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। ब्रहमपाल और सोनू की पत्नी आशा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित सोनू की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई है। पुलिस ने टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रहीं हैं।

    पहले भी हुआ मुकदमा

    डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपित आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ लोनी बार्डर थाने में वर्ष 2020 में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज है। जिस मामले में वह जेल भी गया था। उसका आपराधिक लोगों के साथ उठना बैठना है।

    वह पिस्टल कहां से लाया था। इसकी भी जानकारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि उसके पिता ब्रहमपाल के खिलाफ दिल्ली के एक थाने में वर्ष 2020 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।

    पुलिस बल किया तैनात

    एसीपी अंकुर विहार ने बताया कि पीड़ित और आरोपित के घरों की दूरी महज 150 से 200 मीटर है। दोनों पक्षों में आपसी तनाव को देखते हुए कालोनी में पुलिस बल तैनात किया गया है। शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- 50 से ज्यादा जख्म, नाले में लाश... देश को झकझोर देने वाला था IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड

    यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: खरगोन में नौ बच्चों की मां ने कुल्हाड़ी से की पति की हत्या, शराब पीकर करता था मारपीट