Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम प्रशासन की एडवाइजरी के बाद भी नहीं रुकी कालाबाजारी, शहर में 3300 में बिक रहा 900 वाला सिलिंडर

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 01:46 PM (IST)

    गुरुग्राम में एलपीजी संकट गहरा गया है, जहां प्रशासन की एडवाइजरी के बावजूद 900 रुपये का सिलेंडर 3300 रुपये में बिक रहा है। गैस एजेंसियां बंद हैं और होट ...और पढ़ें

    सिलिंडर के बढ़े दामों के बाद गुरुग्राम में बढ़ा खाने-पीने के समान का रेट। जागरण

    सिलिंडर के बढ़े दामों के बाद गुरुग्राम में बढ़ा खाने-पीने के समान का रेट। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। देशभर में एलपीजी संकट और इसको लेकर फैलती अफवाहों के बीच प्रशासन अगल-अगल तरीके से स्थिति को सुधारने के प्रयास कर रहा है।

    इसी कड़ी में गुरुग्राम जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा था कि यदि किसी भी उपभोक्ता को गैस एजेंसी द्वारा रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में देरी या मना करता है तो उपभोक्ता सीधे शिकायत कर सकेंगे जिसके बाद संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई की बात भी की गई थी। 

    WhatsApp Image 2026-03-13 at 12.33.49

    33 सौ में बिका 900 का सिलिंडर

    लेकिन इस एडवाइजरी का दूर-दूर तक कोई असर होता नहीं दिख रहा है। दरअसल शहर में नौ सौ में बिकने वाला सिलिंडर 33 सौ में बिक रहे हैं। 

    इसके साथ ही शहर में अब सिलिंडर रिफिलिंग करने वाली ज्यादातर दुकानों पर ताले लग गए हैं। इन सबके बीच फोन से ही होटलों पर ब्लैक में सिलिंडर गैस पहुंचाया जा रहा है। एजेंसियों पर घरेलू सिलिंडर की एक सप्ताह की हुई वेटिंग फोन काल से नहीं हो रही बुकिंग, एप डाउनलोड कराया जा रहा।

    यह भी पढ़ें- 'सिलिंडर की कमी नहीं है बस...', गुरुग्राम में गैस एजेंसियों पर लगी लंबी लाइनें; पुलिस ने संभाली कमान