Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम: शादीशुदा निकला प्रेमी, युवती ने जताया विरोध तो केरोसिन डाल जलाकर की हत्या

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 08:17 PM (IST)

    प्रेमी के शादीशुदा होने का पता चलने पर हुए झगड़े के बाद गुरुग्राम में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को केरोसिन डालकर जलाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी सुनील क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. प्रेमी के शादीशुदा होने पर झगड़ा हुआ।

    2. युवक ने प्रेमिका को केरोसिन डालकर जलाया।

    3. गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी सुनील को पकड़ा।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। प्रेमी के शादीशुदा होने का पता चलने पर प्रेमिका ने जब झगड़ा किया तो युवक ने उसे रास्ते से हटाने के लिए केरोसिन डालकर आग लगाकर हत्या कर दी। घटना सेक्टर 9ए थाना क्षेत्र की है। थाना पुलिस ने परिवार की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपित युवक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान झज्जर जिले के गुगाना गांव निवासी सुनील के रूप में की गई।

    पुलिस के अनुसार मृत युवती का नाम दिव्या कटारिया है। 30 वर्षीय दिव्या गुरुग्राम के बसई गांव की रहने वाली थीं। मामले में इनके भाई ने सेक्टर 9ए में शिकायत दी।

    दोनों में जान पहचान के बाद प्रेम संबंध हो गए

    उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले दिव्या सेक्टर नौ स्थित एक गोल्ड बायर की दुकान पर कुछ गहने बेचने गई थीं। यहां उनकी मुलाकात सुनील से हुई। दोनों में जान पहचान के बाद प्रेम संबंध हो गए। कुछ दिन पहले जब दिव्या को सुनील के शादीशुदा होने का पता लगा तो इन दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

    18 जून को दिव्या आरोपित की दुकान पर गई, जहां इन दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया तो आरोपित साजिश के तहत दिव्या को सोहना रोड स्थित फ्लैट पर ले गया। रात में दोनों यहीं रुके। 19 जून को इसने युवती को रास्ते से हटाने के लिए उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इसमें दिव्या गंभीर रूप से झुलस गईं। आरोपित युवती को आर्टिमिस अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया।

    युवती को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया

    परिवार के अनुसार आर्टिमिस के बाद युवती को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। यहां 27 जून को उन्होंने दम तोड़ दिया। सेक्टर 9ए थाना पुलिस के अनुसार अस्पताल की तरफ से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

    खबरें और भी

    परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपित को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। उसकी निशानदेही पर दुकान से केरोसिन की बोतल और मोबाइल फोन बरामद किया गया। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा के तहत नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी मामले में एक गिरफ्तार