Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी के शोरूम की कटी बिजली तो शख्स बन गया फर्जी SP, गुरुग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 09:05 PM (IST)

    गुरुग्राम के मेगा मॉल में पत्नी के शोरूम की बिजली कटने पर एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर थाना प्रभारी पर दबाव बनाया। पुलिस ने ...और पढ़ें

    व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर थाना प्रभारी पर दबाव बनाया।

    व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर थाना प्रभारी पर दबाव बनाया।

    HighLights

    1. पत्नी के शोरूम की बिजली कटने पर फर्जी एसपी बना व्यक्ति।

    2. हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बनकर थाना प्रभारी को धमकाया।

    3. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी करण कुमार सकूजा को गिरफ्तार किया।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 29 स्थित मेगा माल में पत्नी के शोरूम की बिजली कनेक्शन काटे जाने को लेकर एक व्यक्ति फर्जी पुलिस अधिकारी बन गया। उसने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर सेक्टर-29 थाना प्रभारी को फोन कर दबाव बनाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    whatsapp-image-2026-07-26-at-165859_1785065932

    पुलिस के अनुसार शनिवार को सेक्टर 29 थाना प्रभारी के सरकारी नंबर पर एक काल आया। काल करने वाले ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी चंदन सिंह बताया और मेगा मॉल स्थित शोरूम की बिजली तुरंत चालू करवाने को कहा। आरोपित ने डीजीपी स्तर तक का हवाला देकर कार्रवाई का दबाव भी बनाया। शक होने पर पुलिस टीम ने मौके पर जांच की।

    फोन करने वाला आम नागरिक

    पता चला कि फोन करने वाला कोई पुलिस अधिकारी नहीं बल्कि आम नागरिक है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 51 वर्षीय आरोपित करण कुमार सकूजा को गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली के नेब सराय का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसकी पत्नी की मेगा मॉल में दुकान है।

    मॉल प्रबंधन द्वारा लाइट काटे जाने पर उसने बिजली चालू करवाने के लिए यह तरीका अपनाया था। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ सरकारी अधिकारी के नाम व पद का गलत इस्तेमाल करने पर अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 200 करोड़ का फर्जी ITC घोटाला, गुरुग्राम में CA समेत चार को न्यायिक हिरासत में भेजा