Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम की पॉश सोसायटी में बालकनी की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 09:09 AM (IST)

    गुरुग्राम के मैपस्को रॉयल विले सोसायटी में मंगलवार सुबह बालकनी की छत का प्लास्टर गिर गया, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। निवासियों ने पहले भी संरचना ...और पढ़ें

    सेक्टर-82 स्थित मैपस्को रॉयल विले सोसायटी में बालकनी की छत का प्लास्टर गिर गया। फोटो- जागरण

    सेक्टर-82 स्थित मैपस्को रॉयल विले सोसायटी में बालकनी की छत का प्लास्टर गिर गया। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. गुरुग्राम मैपस्को रॉयल विले में बालकनी का प्लास्टर गिरा।

    2. हादसे के समय कोई नीचे नहीं था, बड़ा टला।

    3. निवासियों ने प्रशासन से भवन की सुरक्षा जांच की मांग की।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-82 स्थित मैपस्को रॉयल विले सोसायटी में मंगलवार सुबह बालकनी की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान बालकनी के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

    निवासियों के अनुसार, सोसायटी की इमारत की संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। मामले में दो दौर का स्ट्रक्चरल ऑडिट भी कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने का आरोप है।

    निवासी एसके पांडे का कहना है कि बिल्डर और संबंधित विभाग को इसकी जानकारी होने के बावजूद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।

    सुबह अचानक छत का प्लास्टर गिरने से भवन की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। उन्होंने प्रशासन और जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग से मामले का तत्काल संज्ञान लेने, मौके का निरीक्षण कराने और भवन की सुरक्षा की विस्तृत जांच कराने की मांग की है।

    यह केवल निर्माण गुणवत्ता का मामला नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों की जिंदगी की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने मांग की है कि किसी बड़े हादसे से पहले जिम्मेदार एजेंसियां तत्काल कार्रवाई करें।

    यह भी पढ़ें- न्यू गुरुग्राम में अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जाम, GMDA सेक्टर 68-69 के बीच बनाएगा 2 किमी लंबा स्पेशल कॉरिडोर

    यह भी पढ़ें- 1 अक्टूबर से बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत 4 जिलों के 775 पंपों पर लगेंगे ANPR कैमरे

    खबरें और भी