न्यू गुरुग्राम में अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जाम, GMDA सेक्टर 68-69 के बीच बनाएगा 2 किमी लंबा स्पेशल कॉरिडोर
जीएमडीए न्यू गुरुग्राम में सेक्टर-68 और 69 के बीच 900 मीटर सड़क कॉरिडोर को ₹25.37 करोड़ की लागत से पूरा करेगा। यह परियोजना कनेक्टिविटी बेहतर बनाने, सु ...और पढ़ें

सेक्टर-68 और 69 के बीच लंबे समय से अधूरे पड़े सड़क कॉरिडोर को पूरा करने की तैयारी। फोटो: सांकेतिक
HighLights
25.37 करोड़ से 900 मीटर सड़क कॉरिडोर पूरा होगा
सेक्टर-68 और 69 के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी
ड्रेनेज नेटवर्क और फुटपाथ का भी निर्माण किया जाएगा
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर-68 और 69 के बीच लंबे समय से अधूरे पड़े सड़क कॉरिडोर को पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी है।
करीब 25.37 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना के तहत 900 मीटर मुख्य सड़क, 900 मीटर सर्विस रोड, स्टार्म वाटर ड्रेनेज नेटवर्क और दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा।
परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर करने के साथ सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है। जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार यह सड़क करीब दो किलोमीटर लंबे प्रमुख सड़क कॉरिडोर का हिस्सा है।
इसमें से लगभग 1.1 किलोमीटर सड़क पहले ही तैयार की जा चुकी है, जबकि शेष 900 मीटर हिस्सा अधूरा था। इसके पूरा होने के बाद सेक्टर-68, 69 और आसपास के क्षेत्रों के बीच बिना रुकावट यातायात संभव हो सकेगा। इससे न्यू गुरुग्राम के तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा।
एक वर्ष में कार्य पूरा करने का लक्ष्य
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि कार्य आवंटन के बाद परियोजना को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह सड़क नेटवर्क में मौजूद एक महत्वपूर्ण मिसिंग लिंक को समाप्त करेगी और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाएगी।
ड्रेनेज और फुटपाथ पर भी रहेगा फोकस
परियोजना में केवल सड़क निर्माण ही नहीं, बल्कि आधुनिक शहरी सुविधाओं को भी शामिल किया गया है। मुख्य सड़क के साथ सर्विस रोड, वर्षा जल निकासी के लिए स्टार्म वाटर ड्रेनेज नेटवर्क और दोनों ओर फुटपाथ विकसित किए जाएंगे।
खबरें और भी
इससे मानसून के दौरान जलभराव की समस्या कम होगी और पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। जीएमडीए के अधिकारियों का कहना है कि तेजी से विकसित हो रहे गुरुग्राम की जरूरतों को देखते हुए ऐसी आधारभूत संरचना परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर में बेहतर शहरी गतिशीलता, सुचारु यातायात प्रबंधन और नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
यह भी पढ़ें- 1 अक्टूबर से बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत 4 जिलों के 775 पंपों पर लगेंगे ANPR कैमरे
यह भी पढ़ें- तस्वीरें खोल रही सिस्टम की पोल, हल्की बारिश में ही जलमग्न हुईं गुरुग्राम की सड़कें; लोगों की बढ़ी मुश्किल