Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून से पहले गुरुग्राम में जलभराव रोकने की तैयारियां तेज, 40 जगहों पर सीवर ओवरफ्लो खत्म करने का लक्ष्य

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 10:34 PM (IST)

    गुरुग्राम में मानसून से पहले जलभराव रोकने और सीवर ओवरफ्लो समस्या खत्म करने की तैयारियां तेज हैं। ...और पढ़ें

    गुरुग्राम में मानसून से पहले जलभराव रोकने और सीवर ओवरफ्लो समस्या खत्म करने की तैयारियां तेज हैं। इमेज एआई

    गुरुग्राम में मानसून से पहले जलभराव रोकने और सीवर ओवरफ्लो समस्या खत्म करने की तैयारियां तेज हैं। इमेज एआई

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। शहर में 40 स्थानों पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या खत्म करने और 160 किलोमीटर लंबी ड्रेनों की सफाई के साथ मानसून से पहले जलभराव रोकने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी के तहत हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में हुई।

    बैठक में 15 जून से पहले सभी जरूरी प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तय समयसीमा में विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि वर्षा के दौरान लोगों को परेशानी न हो। 15 जून के आसपास दोबारा समीक्षा बैठक भी की जाएगी।

    बैठक में शहरी विकास से जुड़े सभी प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा, नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया, प्रधान सलाहकार (शहरी विकास) डीएस ढ़ेसी, एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह, मानेसर निगमायुक्त प्रदीप सिंह, गुरुग्राम अतिरिक्त निगमायुक्त अंकिता चौधरी, अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट, अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका सहित एनएचएआइ, एचएसआइआइडीसी सहित पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

    9 स्थानों पर काम, 160 किमी ड्रेन की सफाई जारी

    अधिकारियों के अनुसार 9 जलभराव संभावित स्थानों पर कार्य तेजी से चल रहा है। करीब 160 किलोमीटर लंबी ड्रेनों की सफाई के साथ सड़क किनारे हरित पट्टियों को नीचे करने का काम किया जा रहा है, ताकि पानी का बहाव सुचारू रहे। नरसिंहपुर में कच्ची ड्रेन को पक्का किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    वहीं इफ्को चौक, सिग्नेचर टावर, राजीव चौक और हीरो होंडा चौक पर जल निकासी व्यवस्था मजबूत की जा रही है। शहर के पार्कों में लगे सूक्ष्म सीवेज शोधन संयंत्र सुचारू रूप से चल रहे हैं, जिनकी नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने नजफगढ़ ड्रेन, नरसिंहपुर और राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में जल निकासी के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि मानसून में जलभराव की समस्या न्यूनतम हो सके।

    यह भी पढ़ें: 500 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी में ED का गुरुग्राम में छापा, 32 एवेन्यू रियल्टी ग्रुप पर कार्रवाई