विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में फर्जी एनओसी से कार बेचने की ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार

Published: Tue, 03 Nov 2026 12:37 AM (IST)

गुरुग्राम पुलिस ने वाहनों की फर्जी एनओसी बनाकर बेचने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य सुनील कुमार शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

गुरुग्राम में फर्जी एनओसी से कार बेचने की ठगी ( एआई जेनरेटेड इमेज )

गुरुग्राम में फर्जी एनओसी से कार बेचने की ठगी ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. गुरुग्राम पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का सदस्य पकड़ा।

  2. आरोपी फर्जी एनओसी बनाकर वाहनों की बिक्री करता था।

  3. इस मामले में अब तक चार लोग गिरफ्तार हो चुके।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। वाहनों को बेचने के नाम पर फर्जी एनओसी और दस्तावेज दिखाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित वाहनों की फर्जी एनओसी तैयार करके अपने साथियों को कमीशन पर उपलब्ध कराता था।

पुलिस के अनुसार, पांच फरवरी 2026 को एक व्यक्ति ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में शिकायत दी थी कि 3 जनवरी और 21 जनवरी को अज्ञात व्यक्तियों ने दो कारों को बेचने के नाम पर फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर धोखाधड़ी से कुल 12,59,759 रुपये बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में दर्ज किया केस

शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई राकेश की टीम ने एक नवंबर को एक आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार किया।

आरोपित की पहचान दिल्ली के भजनपुर निवासी सुनील कुमार शर्मा के रूप में की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने दोनों गाड़ियों की फर्जी एनओसी तैयार करवाकर अपने साथी आरोपितों को दी थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस केस में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में त्योहारों से पहले एफडीए की बड़ी कार्रवाई, मिठाई निर्माताओं से आठ नमूने जब्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।