कांवड़ यात्रा को लेकर गुरुग्राम पुलिस अलर्ट, 24 घंटे कंट्रोल रूम और CCTV से होगी निगरानी
गुरुग्राम पुलिस ने कांवड़ यात्रा-2026 के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। सीसीटीवी निगरानी, 24 घंटे सक्रिय कंट् ...और पढ़ें

गुरुग्राम पुलिस ने कांवड़ यात्रा-2026 के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। इमेज एआई
HighLights
कांवड़ यात्रा-2026 के लिए गुरुग्राम पुलिस पूरी तरह अलर्ट।
सीसीटीवी और 24 घंटे कंट्रोल रूम से होगी निगरानी।
बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड भी अलर्ट मोड पर।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। कांवड़ यात्रा-2026 के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को लेकर गुरुग्राम पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। सीसीटीवी कैमरों के जरिए कांवड़ मार्गों की निगरानी की जाएगी, जबकि बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड और इंटेलिजेंस विंग को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
पुलिस आयुक्त शिबास कविराज के निर्देश पर गुरुवार को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए जिलेभर में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। सभी डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और सुरक्षा इंतजामों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि कांवड़ मार्गों, शिविरों और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी, ईआरवी, पीसीआर और क्यूआरटी की तैनाती की गई है। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग और कांवड़ियों के लिए अलग लेन बनाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं का आवागमन सुरक्षित रहे। महिला श्रद्धालुओं की सहायता के लिए महिला हेल्प डेस्क भी सक्रिय रहेंगी।
यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए ग्रीन कारिडोर बनाया गया है।
खबरें और भी
आवश्यकता पड़ने पर क्रेन और रिकवरी वाहनों की भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने आमजन और कांवड़ यात्रियों से यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: नए गुरुग्राम में सफर होगा आसान, ₹4.62 करोड़ से सेक्टर-78 और 79 में बनेगी सर्विस रोड; जलभराव से मिलेगी राहत