विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में बारिश का अलर्ट: आज स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं, लोगों से WFH करने की अपील

Updated: Tue, 25 Aug 2026 06:58 AM (IST)

गुरुग्राम में भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। उपायुक्त ने मंगलवार के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कॉर्पोरेट दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम और स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की सलाह दी गई है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. गुरुग्राम में भारी वर्षा से जलभराव, प्रशासन अलर्ट पर।

  2. कॉर्पोरेट दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह।

  3. सभी स्कूलों में मंगलवार को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। साइबर सिटी में सोमवार सुबह से लगातार हो रही वर्षा के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिला उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष उत्तम सिंह ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।

लोगों से अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने और मौसम विभाग व प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।

gg WFH 1

वर्क फ्रॉम होम से सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को खराब मौसम में आवागमन की परेशानी से राहत मिलेगी। उपायुक्त उत्तम सिंह ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है।

लोग संयम और सतर्कता बरतें तथा प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी की जा रही सूचनाओं पर ध्यान दें।

आज सभी स्कूलों में आनलाइन लगेंगी कक्षाएं

प्रशासन ने मंगलवार को जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल तथा शैक्षणिक संस्थान आनलाइन माध्यम से कक्षाएं संचालित करने का निर्देश जारी किया है। यह फैसला लगातार वर्षा, जलभराव और संभावित यातायात जाम को देखते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- दक्षिणी दिल्ली में भारी बारिश का कहर, एमबी रोड पर लगा लंबा जाम; एक स्कूल की दीवार भी गिरी

यह भी पढ़ें- 10 मिनट की बारिश ने खोली दावों की पोल, हापुड़ में जलभराव के बीच सड़कें ढूंढते नजर आए लोग