विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 मिनट की बारिश ने खोली दावों की पोल, हापुड़ में जलभराव के बीच सड़कें ढूंढते नजर आए लोग

Updated: Mon, 24 Aug 2026 06:21 PM (IST)

हापुड़ में महज दस मिनट की बारिश ने नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी, जिससे सड़कें तालाब में बदल गईं।

हापुड़ में बारिश के बाद डूबीं सड़कें। जागरण

हापुड़ में बारिश के बाद डूबीं सड़कें। जागरण

संवाद सहयोगी, पिलखुवा (हापुड़)। हापुड़ में रविवार को वर्षा भले ही कुछ मिनट की हो, लेकिन सड़कों पर उसका असर घंटों तक दिखाई देता है। 10 मिनट की वर्षा ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी।

चंडी मंदिर रोड समेत कई स्थानों पर सड़कें देखते ही देखते तालाब में तब्दील हो गईं। हालात ऐसे रहे कि राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो गया। वर्षा शुरू होते ही नगर पालिका बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन सड़क पर जमा पानी ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

चंडी मंदिर रोड पर पानी को देखकर लोगों को सड़क और नाले के बीच का फर्क समझना मुश्किल हो गया। पैदल राहगीर जूते हाथ में लेकर और वाहन चालक पानी के बीच से रास्ता तलाशते नजर आए।

बारिश के पानी से सड़कें लबालब

लोगों ने कहा कि पिलखुवा में अब वर्षा का इंतजार बादल नहीं, सड़कें करती हैं। जैसे ही आसमान से कुछ बूंदें गिरती हैं, सड़कें तालाब बनने की तैयारी में जुट जाती हैं। महज 10 मिनट की वर्षा में यह हाल है तो तेज वर्षा के दौरान शहर की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- WFH से ऑनलाइन क्लास तक, गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद जिला प्रशासन की एडवाइजरी जारी

दुकानदारों ने बताया कि जलभराव से कारोबार भी प्रभावित होता है। सड़क पर जमा पानी के कारण ग्राहक दुकानों तक पहुंचने से बचते हैं। लोगों ने नगर पालिका से नालियों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि हर बारिश में शहरवासियों को ‘तालाब वाली सड़क’ से होकर न गुजरना पड़े।