साइबर सिटी में तेज बारिश के बाद भीषण जाम, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे सहित कई मार्गों पर घंटों फंसे रहे वाहन
तेज वर्षा के कारण गुरुग्राम में साइबर सिटी की रफ्तार थम गई, जिससे प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं और जगह-जगह ...और पढ़ें
-1787565995277_m.webp)
गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण घंटों जाम में फंसे रहे वाहन।
HighLights
तेज बारिश से गुरुग्राम की रफ्तार पर लगा ब्रेक।
प्रमुख सड़कें जलमग्न, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम।
शहर की जल निकासी व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।
संजय गुलाटी, गुरुग्राम। सुबह से हो रही तेज वर्षा ने साइबर सिटी गुरुग्राम की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। लगातार हो रही बारिश से शहर की प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं और जगह-जगह वाहनों के पहिए थम गए।
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से लेकर गोल्फ कोर्स रोड, साइबर हब, सिग्नेचर टावर, शंकर चौक, सेक्टर-57 और आसपास के इलाकों में भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। बारिश के कारण कई मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए।
-1787566020942.webp)
पुरानी न्यू कॉलोनी, सेक्टर-4, सेक्टर-5, सेक्टर-8 सहित कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं। द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

कई स्थानों पर पानी इतना भर गया कि वाहनों को निकालना मुश्किल हो गया। वर्षा के पानी में कई स्कूल बसें भी फंस गईं। इससे बच्चों और अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई।
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के कई मार्गों पर भी लगीं लंबी कतारें
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे और उससे जुड़े मार्गों पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। डीएलएफ क्षेत्र में अंडरपास में भी पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। जिस क्षेत्र में करोड़ों रुपये की कीमत वाले फ्लैट हैं वहां वर्षा के बाद जलभराव ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सेक्टर-57 से साइबर हब तक अंडरपास में भारी जाम सेक्टर-57 से लेकर साइबर हब तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। गोल्फ कोर्स रोड, सिग्नेचर टावर और साइबर हब के आसपास भी यातायात की रफ्तार बेहद धीमी रही।
-1787566129765.webp)
वर्षा और जलभराव के कारण कई मार्गों पर वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। लगातार वर्षा के बीच शहर में जगह-जगह जलभराव और जाम की स्थिति ने एक बार फिर गुरुग्राम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है।
