विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के मानेसर में 40 मिनट तक मूसलाधार बारिश, मौसम खुशनुमा और कई इलाकों में यातायात प्रभावित

Published: Mon, 24 Aug 2026 11:53 AM (IST)

मानेसर में सोमवार को 40 मिनट तक हुई तेज वर्षा से मौसम सुहाना हो गया और उमस से राहत मिली, ...और पढ़ें

मानेसर में तेज बारिश होने से सड़क पर भरा पानी। जागरण

मानेसर में तेज बारिश होने से सड़क पर भरा पानी। जागरण

HighLights

  1. मानेसर में 40 मिनट तक हुई तेज वर्षा।

  2. गुरुग्राम में हल्की वर्षा से उमस से मिली राहत।

  3. निगम अधिकारियों ने जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र में सोमवार को करीब 40 मिनट तक जमकर वर्षा हुई। तेज वर्षा से मौसम सुहाना हो गया और उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिली।

वहीं, गुरुग्राम शहर के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हुई। कुछ स्थानों पर तेज वर्षा भी दर्ज की गई। वर्षा के कारण कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनने लगी और यातायात प्रभावित हुआ।

जलभराव के कारण यातायात जाम की स्थिति

खेड़कीदौला टोल प्लाजा से आगे सेक्टर-80 से 95 तक के क्षेत्र में तेज वर्षा हुई। मानेसर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 40 मिनट तक हुई मूसलाधार वर्षा के कारण सड़कों के निचले हिस्सों में पानी जमा हो गया। कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कुछ मार्गों पर जलभराव के कारण यातायात जाम की स्थिति भी बनी।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 11.23.33

गुरुग्राम शहर में वर्षा की तीव्रता मानेसर की अपेक्षा कम रही। कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई, जबकि कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई। आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। लगातार उमस से परेशान लोगों को वर्षा से राहत मिली।

वर्षा के दौरान सड़कों पर उतरे निगम अधिकारी

वर्षा के दौरान नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर सक्रिय रहे। निगमायुक्त प्रदीप दहिया और अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारियों के साथ जलभराव संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

वहीं, झाड़सा चौक, राजीव चौक, मेदांता अंडरपास और ताऊ देवीलाल स्टेडियम सहित प्रमुख स्थानों का जायजा लिया गया। निगमायुक्त ने अधिकारियों को तत्काल जलनिकासी सुनिश्चित करने और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 11.23.32

जलभराव वाले क्षेत्रों में पंपिंग की व्यवस्था

निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों में पंपिंग की व्यवस्था सक्रिय रखी जाए। जलभराव की सूचना मिलते ही संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर पानी की निकासी सुनिश्चित करें।

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें- दिन में छाया अंधेरा... नोएडा-गाजियाबाद में तेज बारिश; उमस भरी गर्मी से राहत और NCR के मौसम पर ताजा अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो से तीन दिनों तक क्षेत्र में वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज वर्षा भी हो सकती है।