गुरुग्राम में तड़के चार बजे झमाझम बारिश से बदला मौसम, आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी
गुरुग्राम में मंगलवार तड़के से हुई तेज वर्षा ने मौसम बदल दिया और उमस से राहत मिली, हालांकि निचले इलाकों में जलभराव से परेशानी हुई। मौसम विभाग ने मंगलव ...और पढ़ें

गुरुग्राम में झमाझम बारिश। जागरण
HighLights
गुरुग्राम में मंगलवार तड़के से हुई तेज वर्षा।
मौसम विभाग ने मंगलवार-बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया।
हरियाणा में 21 से 24 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में मंगलवार तड़के करीब चार बजे से शुरू हुई तेज वर्षा ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सुबह से ही आसमान घने काले बादलों से ढका रहा और लगातार हो रही वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
वहीं, कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने लगी, जिससे सुबह कार्यालय जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
21 से 24 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा में 21 से 24 जुलाई के दौरान मानसून की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी।

विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून ट्रफ, जो पहले हिमालय की तलहटी की ओर खिसक गई थी, अब दक्षिण की ओर लौट रही है। इसके साथ ही पंजाब के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से प्रदेशभर में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ वर्षा के आसार
पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीच-बीच में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज वर्षा भी दर्ज की जा सकती है।
-1784596643923.jpeg)
मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी गतिविधियां लगातार सक्रिय रहने से अगले चार दिनों तक बारिश का दौर बना रह सकता है।
दिन के तापमान में आएगी गिरावट
वर्षा और बादल छाए रहने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही वातावरण में नमी बढ़ने से उमस बनी रह सकती है।