Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में आफत की बारिश: सेक्टरों से लेकर हाईवे तक जलभराव, प्रशासन के दावों की खुली पोल

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 08:11 AM (IST)

    गुरुग्राम में अलसुबह हुई तेज बारिश से शहर के अधिकांश हिस्सों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। इस बारिश ने उमस भरी गर्मी ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अलसुबह तेज बारिश से गुरुग्राम में भारी जलभराव।

    2. शहर की जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल।

    3. यातायात बाधित, लोगों को आवागमन में परेशानी।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। आज अलसुबह करीब 3:40 बजे शुरू हुई तेज बारिश ने एक बार फिर साइबर सिटी को पानी-पानी कर दिया। सुबह होते-होते शहर के अधिकांश हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    एक ओर बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाकर मौसम सुहावना बना दिया, वहीं दूसरी ओर शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कें और कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं।

    WhatsApp Image 2026-08-06 at 7.56.14 AM

    सेक्टर-5, सेक्टर-10, शीतला माता रोड, दिल्ली रोड, कृष्णा कॉलोनी, न्यू कॉलोनी, डीएलएफ क्षेत्र, सेक्टर-31, सेक्टर-51 सहित कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    WhatsApp Image 2026-08-06 at 7.56.13 AM

    सुबह कार्यालय और अन्य जरूरी कामों के लिए निकले लोगों को जलभराव और धीमी रफ्तार यातायात के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हर बार की तरह इस बार भी बारिश के साथ जलभराव की समस्या सामने आने से शहर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-08-06 at 7.56.09 AM

    स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही प्रमुख सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं, जबकि हर वर्ष नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, उमस भरी गर्मी से मिली राहत