विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लंबा जाम, गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच इन रास्तों को करें अवॉयड

Published: Thu, 06 Aug 2026 01:42 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2026 02:12 PM (IST)

गुरुग्राम में गुरुवार सुबह से लगातार बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गईं और दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

नरसिंहपुर स्थित दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा लंबा जाम। संजय गुलाटी

नरसिंहपुर स्थित दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा लंबा जाम। संजय गुलाटी

HighLights

  1. गुरुग्राम में लगातार बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हुईं।

  2. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव से यातायात धीमा, लंबा जाम।

  3. सेक्टर-45 में पेड़ गिरने से बाधित यातायात बहाल किया गया।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में गुरुवार सुबह से लगातार हो रही वर्षा के दौरान शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। वहीं नरसिंहपुर स्थित दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भी वर्षा का पानी जमा होने से यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई और वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

जाम की स्थिति के चलते मौके पर पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए। हालांकि, इस बार स्थिति पिछले वर्षों जैसी गंभीर नहीं रही।

delhi jaipur highway

हर मानसून में सर्विस लेन और एक्सप्रेसवे पर भारी जलभराव होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता था, लेकिन इस बार अपेक्षाकृत कम पानी जमा हुआ। इसके बावजूद जलभराव के कारण वाहनों की गति धीमी रही और लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।

delhi jaipur highway

गुरुग्राम सेक्टर-45 में वर्षा के चलते सड़क किनारे गिरा विशाल पेड़

साइबर सिटी में लगातार हो रही वर्षा के कारण सेक्टर-45 स्थित सड़क किनारे एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची।

tree fell gurugram

ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज भूदेव ने सजगता दिखाते हुए क्रेन की मदद से पेड़ को सड़क से हटवाकर किनारे कराया, जिसके बाद यातायात को सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया।

मेदांता अंडरपास फिर हुआ जलमग्न, स्कूल बस समेत कई वाहन फंसे

आज सुबह से लगातार हो रही वर्षा के दौरान हर बार की तरह इस बार भी मेदांता अंडरपास जलमग्न हो गया। भारी जलभराव के कारण अंडरपास में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। अंडरपास में पानी भरने से कई वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए।

medanta underpass

इसी दौरान डीपीएस स्कूल की एक बस भी पानी में फंसकर बंद हो गई। करीब एक घंटे बाद दूसरी स्कूल बस मौके पर पहुंची, जिसके माध्यम से बच्चों को सुरक्षित दूसरी बस में स्थानांतरित कर स्कूल भेजा गया।

 

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में भारी बारिश से यातायात प्रभावित, सड़कों पर जमा पानी में फंसे वाहन; क्रेन की मदद से हटाए