Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में भारी बारिश से यातायात प्रभावित, सड़कों पर जमा पानी में फंसे वाहन; क्रेन की मदद से हटाए

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:33 AM (GMT+05:30)

    गुरुग्राम में गुरुवार को भारी बारिश और जलभराव के कारण कई वाहन सड़कों पर खराब हो गए, जिससे यातायात बाधित हुआ। ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों क ...और पढ़ें

    HighLights

    1. गुरुग्राम में भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव हुआ।

    2. कई वाहन खराब होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

    3. पुलिस ने क्रेन से वाहन हटाकर यातायात सुचारु किया।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में आज गुरुवार को हुई भारी बारिश और जगह-जगह हुए जलभराव के कारण कई वाहन बीच सड़क पर खराब हो गए।

    जानकारी के अनुसार, इफको चौक, हीरो होंडा चौक, नरसिंहपुर और ओल्ड दिल्ली रोड पर पानी भरने से कारें और बाइकें बंद पड़ गईं, जिससे यातायात बाधित हो गया।

    WhatsApp Image 2026-08-06 at 11.20.32 (1)

    गुरुग्राम में स्मार्ट रोड हुआ जलभराव। जागरण

    क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया

    कंट्रोल रूम में जानकारी मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से खराब वाहनों को सड़क से हटवाया। यातायात को धीरे-धीरे बहाल कराया गया।

    WhatsApp Image 2026-08-06 at 11.20.31

    जलभराव से लोगों को हो रही परेशानी। जागरण

    गुरुग्राम में साउथ सिटी-1 में जिस सड़क पर जलभराव है, उसे कुछ समय पहले ही स्मार्ट रोड बनाया गया है। यहां के लोगों का कहना है कि जब शहर की स्मार्ट रोड का यह हाल है तो दूसरी अन्य सड़कों का क्या होगा?

    WhatsApp Image 2026-08-06 at 11.20.32

    बारिश ने रोकी रफ्तार

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जलभराव वाले इलाकों में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए थे ताकि आपातकालीन सेवाओं को कोई दिक्कत न हो। बारिश के कारण सुबह से ही शहर की गति धीमी रही।

    Gurugram

    पुलिस ने पानी में फंसे वाहनों से क्रेन की मदद से हटाया। जागरण

    यह भी पढ़ें- 'आज वर्क फ्रॉम होम करें', भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन धीरे चलाएं और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

    Gurugram 2