विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम: कैब में अकेली महिला को देख बिगड़ी Rapido ड्राइवर की नीयत, अश्लील हरकर करने पर पुलिस ने दबोचा

Published: Thu, 21 May 2026 08:18 PM (GMT+05:30)

गुरुग्राम में एक रैपिडो कैब चालक को महिला यात्री के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया ...और पढ़ें

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

HighLights

  1. गुरुग्राम में महिला यात्री से कैब चालक की अश्लील हरकत।

  2. सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शिकायत पर चालक विजय कुमार गिरफ्तार।

  3. पुलिस ने डेढ़ घंटे में आरोपी को भोंडसी से पकड़ा।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। शहर में कैब यात्रा के दौरान महिला यात्री के साथ चालक द्वारा बेहद शर्मनाक अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर महिला यात्री ने इसका वीडियो बनाकर पुलिस को शिकायत दी। सदर थाना पुलिस ने डेढ़ घंटे में ही आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित बीटेक मैकेनिकल इंजीनियर है। फिलहाल वह गुरुग्राम में रहकर कैब चलाता है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान प्रयागराज जिले के गांव बनिहारी निवासी 23 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर 47 निवासी महिला साफ्टवेयर इंजीनियर ने सदर थाने में शिकायत दी कि उसने साइबर हब स्थित अपने कार्यालय जाने के लिए रैपिडो कैब बुक की थी।

विरोध पर मौके से फरार हुआ आरोपी

यात्रा के दौरान चालक ने उसके साथ अश्लील हरकत की और आपत्तिजनक इशारे किए। महिला द्वारा विरोध करने और वाहन रुकवाने की कोशिश पर आरोपित चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना सदर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर पुलिस टीम ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित विजय कुमार को भोंडसी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित रैपिडो प्लेटफार्म के माध्यम से अपनी निजी कार से सवारी ढोने का कार्य करता था। इसी दौरान उसने गुरुवार को महिला साफ्टवेयर इंजीनियर को सवारी के रूप में लिया और थोड़ी दूरी तय करने के बाद अश्लील हरकत की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपित से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- देखते रहे ननद-ननदोई, घर में घुसकर दोस्त ने महिला से की अश्लील हरकत और जानलेवा हमला; हापुड़ में तीन पर केस दर्ज

यह भी पढ़ें- वृंदावन में साधु की कुटिया पर चला बुलडोजर, पुणे से घूमने आई बच्ची से की थी अश्लील हरकत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।