Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बादशाहपुर सेक्टर 69-70 में डंपिंग यार्ड बनाने को लेकर भड़के निवासी, स्वास्थ्य पर मंडराया खतरा

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 09:14 AM (IST)

    गुरुग्राम के सेक्टर 69-70 में रिहायशी सोसायटियों के पास अवैध डंपिंग यार्ड बनाए जाने का स्थानीय निवासियों ने कड़ा विरोध किया है। लोगों ने स्वास्थ्य खतर ...और पढ़ें

    सेक्टर 69-70 के निकट एसपीआर के किनारे कचरा डंपिंग स्टेशन। जागरण

    सेक्टर 69-70 के निकट एसपीआर के किनारे कचरा डंपिंग स्टेशन। जागरण

    HighLights

    1. सेक्टर 69-70 में रिहायशी सोसायटियों के बीच डंपिंग यार्ड का विरोध।

    2. निवासियों ने स्वास्थ्य खतरों और प्रदूषण को लेकर जताई गहरी चिंता।

    3. नगर निगम से तत्काल डंपिंग स्टेशन बंद करने की मांग की गई।

    संवाद सहयोगी, (बादशाहपुर) गुरुग्राम। सेक्टर 69-70 के निकट सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर कचरा डंपिंग स्टेशन बनाए जाने को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम गुरुग्राम ने रिहायशी सोसायटियों के बीच अवैध रूप से डंपिंग यार्ड बना दिया है। जिससे हजारों लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।

    निवासियों का कहना है कि यहां लगातार कूड़ा डाला जा रहा है। जिससे बदबू, प्रदूषण और गंदगी फैल रही है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने नगर निगम से इस डंपिंग स्टेशन को तत्काल बंद करने और कचरा हटाने की मांग की है।

    लोगों ने जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र के बीच इस तरह का डंपिंग यार्ड बनाना पूरी तरह गलत है। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ेगा और लोगों का जीवन प्रभावित होगा।

    किसी भी सूरत में यहां डंपिंग यार्ड नहीं बनने देंगे। नगर निगम को लोगों की समस्याओं को समझना चाहिए। सोसायटियों के बीच कचरा डंप करना किसी भी हालत में सही नहीं है।


    -

    विमल पंवार, उपाध्यक्ष, आरडब्ल्यूए, ट्यूलिप वायलेट सोसायटी

    नगर निगम को लोगों की समस्याओं को समझना चाहिए। सोसायटियों के बीच कचरा डंप करना किसी भी हालत में सही नहीं है। एसपीआर किनारे जमा कचरे को तुरंत हटाया जाए और भविष्य में ऐसी व्यवस्था दोबारा न हो। इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं।


    -

    अनिल कुमार अरोड़ा, अध्यक्ष आरडब्ल्यूए, ट्यूलिप वायलेट सोसायटी

    गुरुग्राम कूड़ा ग्राम बनता जा रहा है। सोसायटियों के बीच डंपिंग यार्ड बनाना बेहद गलत है। पहले भी इसका विरोध हुआ था और इसे बंद किया गया था। अगर जरूरत पड़ी तो अदालत तक भी जाएंगे।


    -

    अजय शर्मा, सदस्य, आरडब्ल्यूए ट्यूलिप आइवरी सेक्टर-70

    कूड़ा डंप किया जा रहा है, जिससे लगातार बदबू फैल रही है। बरसात में हालात और खराब हो जाएंगे। नगर निगम को तुरंत इस डंपिंग स्टेशन को बंद करना चाहिए।


    -

    किरन कपूर, पूर्व अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए ट्यूलिप आरेंज सोसायटी

    नगर निगम ने सोसायटियों के बीच डंपिंग स्टेशन बनाकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी मिलकर इसका पुरजोर विरोध करेंगे।


    -

    प्रीति पुरोहित, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए जीपीएल ईडन हाइट्स सोसायटी

    खबरें और भी