गुरुग्राम में यू-टर्न के चक्कर में 20 मिनट जाम में फंस रहे लोग, सदर बाजार में मल्टीलेवल पार्किंग हुई बेकार
गुरुग्राम के सदर बाजार में बनी मल्टीलेवल पार्किंग योजनागत खामियों के कारण बेअसर साबित हो रही है। प्रवेश के लिए डिवाइडर कट न होने और संकरे निकास द्वार ...और पढ़ें

सोहन चौक स्थित पार्किंग के सामने मुख्य सड़क पर डिवाइडर कट नहीं होने के कारण पार्किंग में कम वाहन पहुंच रहे है। जागरण
HighLights
पार्किंग में प्रतिदिन 100 से भी कम वाहन पहुंच रहे हैं
प्रवेश के लिए डिवाइडर कट न होने से लंबा चक्कर लगाना पड़ता है
संकरे निकास द्वार पर भी वाहनों को जाम का सामना करना पड़ता है
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सदर बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क किनारे होने वाली अवैध पार्किंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम द्वारा बनाई गई बहुमंजिला पार्किंग योजनागत खामियों के कारण बेअसर साबित हो रही है।
करीब 200 वाहनों की क्षमता वाली इस पार्किंग में प्रतिदिन सौ से भी कम वाहन ही पहुंच रहे हैं। वजह, पार्किंग के सामने मुख्य सड़क पर डिवाइडर कट नहीं होना है। नतीजतन अधिकांश वाहन चालक पार्किंग तक पहुंचने के बजाय सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर रहे हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
राजीव चौक और सोहना चौक की ओर से सदर बाजार आने वाले वाहन चालकों को पार्किंग तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। पार्किंग के सामने डिवाइडर कट नहीं होने के कारण उन्हें शिवमूर्ति चौक तक जाकर यू-टर्न लेना पड़ता है।
शिवमूर्ति चौक पहले से ही भारी यातायात दबाव झेल रहा है। ऐसे में केवल यू-टर्न लेने के लिए ही वाहन चालकों को 15 से 20 मिनट तक जाम में फंसना पड़ता है।
इससे बचने के लिए अधिकांश लोग सड़क किनारे या अन्य स्थानों पर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात और अधिक प्रभावित होता है।
निकास द्वार पर भी लग रहा जाम
समस्या केवल पार्किंग तक पहुंचने की नहीं है। पार्किंग से बाहर निकलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। निकास द्वार के पास सड़क संकरी होने और मुख्य मार्ग पर लगातार वाहनों की आवाजाही के कारण गाड़ियां बाहर निकलते ही जाम की स्थिति बन जाती है।
खबरें और भी
इससे पार्किंग का उपयोग करने वालों का समय भी अधिक बर्बाद हो रहा है। स्थानीय व्यापारियों और वाहन चालकों ने सड़क के बीच से पार्किंग का रास्ता बनाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- न्यू गुरुग्राम में अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जाम, GMDA सेक्टर 68-69 के बीच बनाएगा 2 किमी लंबा स्पेशल कॉरिडोर
यह भी पढ़ें- 1 अक्टूबर से बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत 4 जिलों के 775 पंपों पर लगेंगे ANPR कैमरे