गुरुग्राम में बारिश बनी आफत: जलभराव में फंसी स्कूल वैन, डर से रोने लगे नर्सरी के बच्चे
गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण एक स्कूल वैन पानी में फंस गई, जिससे नर्सरी के बच्चे सहम गए। ड्राइवर ...और पढ़ें
HighLights
गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण स्कूल वैन पानी में फंसी।
नर्सरी के बच्चे घटना से सहम गए, रो-रोकर बुरा हाल।
ड्राइवर ने बच्चों को सुरक्षित निकाला, अभिभावकों को पहुंचने में देरी।
डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर में दो दिन लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। गुरुग्राम के लिए सोमवार यानी (24 अगस्त) का दिन मुसीबतों से भरा रहा। शहर में सोमवार को भारी बारिश के चलते एक डरावनी तस्वीर भी देखने को मिली।
दरअसल, गुरुग्राम में सेक्टर-14 सेंट्रल स्कूल के नर्सरी के बच्चों को ले जा रही एक वैन भारी बारिश के बीच शीतला माता मंदिर के पास पानी में फंस गई। वैन के ड्राइवर ने आनन-फानन में बच्चों को कार से निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। इसके बाद ड्राइवर ने बच्चों के परिजनों को सूचना दी।
पैरेंट्स को पहुंचने में लगे 3 घंटे
शहर की कई सड़कों पर जलभराव की वजह से पैरेंट्स को अपने बच्चों के पास पहुंचने में करीब ढाई से तीन घंटे लग गए। पैरेंट्स के पहुंचने तक बच्चे इंतजार करते नजर आए।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 'जलप्रलय', 9 स्कूली बसों में 2 घंटे तक फंसे रहे 300 से अधिक बच्चे; घबराए पैरेंट्स लेने पहुंचे
वहीं, इस दौरान घटना से सहमे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, इस दृष्य को देखकर कोई सहम गया।
