शंकर चौक पर यू-टर्न बदलते ही गुरुग्राम में लगा भीषण जाम, पहले ही दिन बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा शंकर चौक पर नए यू-टर्न ट्रायल के पहले ही दिन भीषण जाम लग गया। ...और पढ़ें
-1782722286373_m.webp)
शंकर चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लगी। फोटो- जागरण
HighLights
शंकर चौक पर नया यू-टर्न ट्रायल पहले ही दिन बना जाम की वजह।
सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक वाहनों की लंबी कतारें।
साइबर सिटी, सिकंदरपुर और राजीव चौक तक यातायात बुरी तरह प्रभावित।
संजय गुलाटी, गुरुग्राम। साइबर सिटी में यातायात को अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा शंकर चौक पर शुरू किया गया नया ट्रैफिक ट्रायल पहले ही दिन जाम की वजह बन गया।
पहले शिव बिल्डिंग के सामने संचालित यू-टर्न को बंद कर डीएलऍफ साइबर पार्क के सामने यू-टर्न खोला गया, लेकिन इसके शुरू होते ही सोमवार सुबह शंकर चौक और आसपास का पूरा इलाका जाम की चपेट में आ गया।

सुबह करीब 9 बजे से शुरू हुआ जाम दोपहर 01:30 बजे तक बना रहा। इस दौरान शंकर चौक, राजीव चौक की ओर जाने वाले मार्ग, साइबर सिटी और सिकंदरपुर की दिशा तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, स्कूली वाहनों और अन्य यात्रियों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
-1782722341875.jpeg)
वाहन चालकों का कहना है कि नए यू-टर्न पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ जाने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई, जिसका असर पूरे शंकर चौक क्षेत्र पर दिखाई दिया।

कई वाहन चालकों ने बताया कि शंकर चौक से लेकर राजीव चौक तक लंबा जाम लगा रहा, जबकि दूसरी ओर साइबर सिटी होते हुए सिकंदरपुर तक भी यातायात प्रभावित रहा।ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह व्यवस्था फिलहाल ट्रायल के तौर पर लागू की गई है।