एसआइआर अभियान: गुरुग्राम में गणना प्रपत्र जमा करने का आखिरी मौका
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 अभियान के तहत गणना प्रपत्र जमा करने का आज अंतिम दिन है। पात्र मतदाता बीएलओ या ईसीआईनेट के माध्यम से अपना प्रपत्र जमा ...और पढ़ें

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 अभियान के तहत गणना प्रपत्र जमा करने का आज अंतिम दिन है।
HighLights
एसआइआर-2026 अभियान के तहत गणना प्रपत्र जमा करने का अंतिम दिन।
मतदाता बीएलओ या ईसीआईनेट के माध्यम से प्रपत्र जमा कर सकते हैं।
उद्देश्य: मतदाता सूची को सटीक और त्रुटिरहित बनाना।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 अभियान के तहत गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फार्म) जमा करने का आज अंतिम दिन है। जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं कराया है, वे आज ही संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को अपना गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएं या ईसीआईनेट के माध्यम से ऑनलाइन जमा करें, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में सही एवं त्रुटिरहित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना और इसे अधिक सटीक, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी
इस अभियान की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी नागरिकों को अंतिम दिन का लाभ उठाते हुए अपना गणना प्रपत्र समय पर जमा करना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि यदि परिवार या आसपास का कोई पात्र मतदाता अभी तक गणना प्रपत्र जमा नहीं कर पाया है, तो उसे भी आज ही यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रेरित करें। आज गणना प्रपत्र जमा करने का अंतिम अवसर है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।