Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम: सनसिटी एवेन्यू में 10 घंटे तक बिजली गुल, लोगों का टूटा सब्र; एसपीआर पर लगाया जाम

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 04:09 PM (IST)

    गुरुग्राम के बादशाहपुर स्थित सनसिटी एवेन्यू में 10 घंटे बिजली गुल रहने से नाराज निवासियों ने एसपीआर पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। निवासियों ने सोस ...और पढ़ें

    10 घंटे तक बिजली गुल।

    10 घंटे तक बिजली गुल।

    HighLights

    1. सनसिटी एवेन्यू में 10 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।

    2. नाराज निवासियों ने एसपीआर पर जाम लगाकर विरोध किया।

    3. सोसायटी प्रबंधन पर बिजली समस्या के समाधान में लापरवाही का आरोप।

    संवाद सहयोगी, बादशाहपुर (गुरुग्राम)। गुरुग्राम के बादशाहपुर में सेक्टर-76 स्थित सनसिटी एवेन्यू सोसायटी में करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज निवासियों का शनिवार रात सब्र टूट गया।

    बिजली संकट से परेशान सैकड़ों निवासी सड़क पर उतर आए और साउदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

    लोगों का जीवन प्रभावित

    निवासियों का आरोप है कि सोसायटी में पिछले कई दिनों से लगातार बिजली संकट बना हुआ है। रोजाना घंटों बिजली गुल रहने और बार-बार ट्रिपिंग होने से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों के स्वास्थ्य और घर से काम करने वाले पेशेवरों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लगातार बिजली कटौती के कारण इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं, जिससे भीषण गर्मी में रात के समय घरों में रहना मुश्किल हो गया है।

    बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए

    प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि सोसायटी प्रबंधन, विशेषकर मैनेजर, बिजली समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने मांग की कि सोसायटी प्रबंधन और संबंधित विभाग तत्काल वैकल्पिक बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करें और अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए।

    शनिवार शाम से ही सोसायटी में बिजली आपूर्ति में फाल्ट आना शुरू हो गया था। बार-बार ट्रिपिंग होने के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। देर रात करीब 11 बजे जाकर बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।

    दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के खेड़की दौला सबडिवीजन की एसडीओ सुमन कश्यप ने बताया कि सनसिटी एवेन्यू को निगम की ओर से सिंगल पाइंट कनेक्शन दिया गया है। निगम की तरफ से बिजली आपूर्ति सामान्य थी, लेकिन सोसायटी के अंदर तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली ट्रिप हुई थी।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि निगम की ओर से ट्रिपिंग को तुरंत ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई थी और निगम उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने बताया कि सेक्टर-72 स्थित सबस्टेशन से सनसिटी एवेन्यू के 33 केवी सबस्टेशन को बिजली आपूर्ति की जाती है। इसी फीडर से सनसिटी एवेन्यू के अलावा पांच अन्य सोसायटियों को भी बिजली आपूर्ति की जाती है।