गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक अंडरपास में अचानक गिरने लगे पत्थर, 10 से ज्यादा गाड़ियों के शीशे टूटे
गुरुग्राम के एनएच-48 स्थित हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर के अंडरपास में सोमवार देर रात अचानक पत्थर गिरने से हड़कंप मच गया। इस रहस्यमयी घटना में कई गाड़ियों ...और पढ़ें
-1767660557152_m.webp)
हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर के अंडरपास में वाहनों पर पत्थर गिरे। सौ.- सोशल मीडिया
डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। एनएच-48 स्थित हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर के अंडरपास में सोमवार देर रात अचानक पत्थर बरसने लगे। पत्थर गिरने से करीब 10 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।
लोग अंडरपास से निकल रहे थे कि गाड़ियों पर पत्थर बरसने लगे। लोगों को समझ नहीं आया कि पत्थर कहां से आ रहे हैं। लोग डर गए और गाड़ियों से बाहर निकल आए। लोगों ने ऊपर जाकर भी देखा, लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस को भी कुछ नहीं मिला।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जैसे ही वह अंडरपास से गुजरने लगा, उसकी गाड़ी के सामने शीशे पर पत्थर आकर गिरा। वह घबरा गया और डर में गाड़ी से बाहर निकल गया। सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो और फुटेज वायरल हुए हैं। लोगों ने इस घटना पर हैरानी जताई।

हीरो होंडा चौक अंडरपास में जांच करती एनएचएआई की टीम। जागरण
एक कार मालिक मोहित ने बताया कि जब वह रात करीब साढ़े बजे अंडरपास से गुजर रहे थे, इसी दौरान ऊपर से एक पत्थर उनकी गाड़ी के ऊपर आकर गिरा। इससे उनकी विंडशील्ड चकनाचूर हो गई। वह तुरंत गाड़ी से निकल कर वहां से भागे। इस दौरान पत्थर गिरने से करीब 10 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। इन गाड़ियों को वहीं साइड में लगा दिया गया और वाहन चालक वाहन से चले गए।
-1767730819282.jpg)
उन्होंने प्रशासन से जांच की मांग की है। वाहन चालकों ने भी वहां से जाकर ऊपर देखा, लेकिन उन्हें कुछ भी पता नहीं चला कि वह पत्थर कहां से आए। बताया जा रहा है कि अंडरपास क्षतिग्रस्त हो रहा है। यहीं से ही मलबा टूट कर नीचे गिर रहा है। इससे करीब दो महीने पहले भी अंडरपास से पत्थर गिरे थे।