Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के खेल नर्सरी प्रशिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने मिलेंगे 50 हजार रुपये वेतन

    By Anil BhardwajEdited By: Sonu Suman
    Updated: Tue, 14 Jul 2026 05:03 PM (IST)

    हरियाणा सरकार ने अपने 2024 के संकल्प पत्र को पूरा करते हुए खेल नर्सरी प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ा दिया है। अब एक वर्ष के एनआईएस डिप्लोमा धारकों को 50 ह ...और पढ़ें

    हरियाणा के खेल नर्सरी प्रशिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा वेतन में हुई दोगुनी वृद्धि।

    हरियाणा के खेल नर्सरी प्रशिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा वेतन में हुई दोगुनी वृद्धि।

    HighLights

    1. खेल नर्सरी प्रशिक्षकों का मानदेय दोगुना किया गया।

    2. एक वर्ष एनआईएस डिप्लोमा धारकों को 50 हजार मिलेंगे।

    3. छह महीने डिप्लोमा धारकों को 40 हजार रुपये।

    अनिल भारद्वाज, गुरुग्राम। खेल नर्सरी प्रशिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सरकार ने अपने संकल्प पत्र 2024 को पूरा करते हुए खेल नर्सरी प्रशिक्षकों की तनख्वाह (मानदेय) को बढ़ाया है। सरकार के आदेश में उन्हें अधिक लाभ होगा, जिन प्रशिक्षकों के पास एनआईएस एक वर्ष का डिप्लोमा सर्टिफिकेट है। जिन प्रशिक्षकों ने छह महीने का एनआईएस (शॉर्ट) डिप्लोमा सर्टिफिकेट किया है और राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने नर्सरी ली हुई है उनकी भी तनख्वाह बढ़ाई गई है।

    जिला खेल अधिकारियों के पास चंडीगढ़ से आए आदेशों में कहा गया है कि आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। आदेश में कहा गया है कि एक वर्ष एनआईएस सर्टिफिकेट प्राप्त प्रशिक्षक को 25 हजार रुपये और जिनके पास छह महीने का एनआईएस (शॉर्ट) डिप्लोमा है उन्हें 20 हजार रुपये हर महीने तनख्वाह दी जाती है। अब एक वर्ष का डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्राप्त प्रशिक्षक को 50 हजार रुपये हर महीने तनख्वाह दी जाएगी और अन्य को 40 हजार रुपये तनख्वाह दी जाएगी।

    प्रदेश में इस समय 1063 से खेल नर्सरियां चल रही

    दरअसल, खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने प्राइवेट स्कूल, खेल अकादमी और पंचायतों को खेल नर्सरी दी हुई है। इसमें एक खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ी शामिल होते हैं। नर्सरी में शामिल 8 से 14 साल के बच्चे-बच्चियों को 1500 रुपये हर महीने तथा 15 से 19 साल के खिलाड़ियों को हर महीने 2000 रुपये दिए जाते हैं। प्रदेश में इस समय 1063 से खेल नर्सरियां चल रही है।

    यह भी पढ़ें- पानी की बर्बादी पर लगेगा फुलस्टॉप, सेंसर तकनीक से सुधरेगा गुरुग्राम का वाटर सिस्टम; 24 घंटे होगी निगरानी

    खबरें और भी