Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चीन में दिखेगा हरियाणा का दम, भारतीय जूनियर हॉकी टीम में छह खिलाड़ियों को मिली जगह

    By Anil BhardwajEdited By: Anup Tiwari
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 04:35 PM (IST)

    हरियाणा के छह हॉकी खिलाड़ियों का भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चयन हुआ है, जो 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन में होने वाले जूनियर एशिया कप 2026 में भाग लें ...और पढ़ें

    भारतीय जूनियर हॉकी टीम हरियाणा के छह खिलाड़ियों का चयन।

    भारतीय जूनियर हॉकी टीम हरियाणा के छह खिलाड़ियों का चयन।

    HighLights

    1. छह हरियाणा हॉकी खिलाड़ी भारतीय जूनियर टीम में चयनित।

    2. जूनियर एशिया कप 2026 चीन में खेलेंगे ये खिलाड़ी।

    3. चिराग धारीवाल सहित पांच जिलों के खिलाड़ी शामिल।

    अनिल भारद्वाज, गुरुग्राम। गुरुग्राम और हरियाणा के हाकी प्रेमियों के लिए खुशी की बात है कि प्रदेश के छह खिलाड़ियों का भारतीय जूनियर हाकी टीम में चयन हुआ है। भारतीय लड़कों टीम 30 अगस्त से 13 सितंबर तक मोकी (चीन) में खेले जाने वाले जूनियर एशिया कप 2026 में भाग लेगी।

    भारतीय टीम में शामिल गुरुग्राम के चिराग धारीवाल के अलावा कैथल जिला के हरपाल और सुखविंद्र तथा चरखीदादरी के जीतपाल व फरीदाबाद के कुणाल तेवतिया और रोहतक के रविंद्र का भारतीय टीम में चयन हुआ है।

    अलग-अलग पोजीशन्स पर संभालेंगे जिम्मेदारी

    भारतीय टीम में हरियाणा के यह खिलाड़ी ग्राउंड में अलग- अलग पाजीशन पर खेलेंगे। टीम में चिराग, रविंद्र व सुखविंद्र को टीम में डिफेंडर के तौर पर शामिल किया गया है। हरपाल व जीतपाल मिडफील्ड पर खेलेंगे। टीम में गोलकीपर कुणाल तेवतिया होंगे।

    दरअसल हरियाणा के यह सभी खिलाड़ी हाल में पांच से 18 जुलाई तक बेल्जियम से खेल कर लौटे है। इन खिलाड़ियों ने बेल्जियम में जर्मनी, बेल्जियम, नीदरलैंड और आस्ट्रिया की टीम के साथ मुकाबले खेले थे। वहां पर भारतीय खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा था।

    चिराग जिला नूंह के खंड तावडू के गांव जोराशी का रहने वाले हैं और वह गुरुग्राम में हाकी प्रशिक्षण करते हैं। उनके चयन से गुरुग्राम के हाकी खिलाड़ी उत्साहित है। वहीं चिराग का कहना है कि बेल्जियम दौरे में जर्मनी, बेल्जियम, नीदरलैंड और बेल्जियम टीम के साथ खेले के मुकाबले से बहुत कुछ सीखने को मिला है।

    खबरें और भी

    चीन मे काम आएगा बेल्जियम का अनुभव

    बेल्जियम का का अनुभव चीन में काम आएगा। उनका कहना है कि जर्मनी, बेल्जियम, नीदरलैंड टीमें दुनिया की बेस्ट टीमों में शामिल है। वहां पर उनकी शैली को सीखने का मौका मिला।

    चिराग ने कहा कि मोकी में चीन, जापान, मलेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, कजाखस्तान, चीनी ताइपे की टीमों से मुख्य मुकाबले रहेंगे। इसके लिए वह और टीम तैयार है।

    यह भी पढ़ें- हॉकी के मैदान पर भारत-मलेशिया की टक्कर, बेंगलुरु के SAI सेंटर में 8 मैचों की रोमांचक सीरीज का होगा आयोजन

    यह भी पढ़ें- 'करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से खिलवाड़', भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना