CJI के दौरे पर गुरुग्राम छावनी में तब्दील, प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी; चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत शर्मा के गुरुग्राम दौरे और टावर ऑफ जस्टिस के लोकार्पण के कारण शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। प्रमुख मार्गो ...और पढ़ें
-1783837623267_m.webp)
गुरुग्राम में सीजीआई के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम। जागरण
HighLights
मुख्य न्यायाधीश के गुरुग्राम दौरे पर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।
प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने की वाहनों और लोगों की सघन जांच।
संजय गुलाटी, जागरण गुरुग्राम। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत शर्मा के गुरुग्राम दौरे और टावर ऑफ जस्टिस के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर रविवार को पूरे शहर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।
ओल्ड रेलवे रोड, सिविल लाइन, सोहना चौक, राजीव चौक सहित प्रमुख मार्गों पर पुलिस की नाकेबंदी कर वाहनों और लोगों की सघन जांच की गई। पूरे शहर में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती के चलते गुरुग्राम पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया।

मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम को देखते हुए नेहरू स्टेडियम के आसपास की मार्केट, पुलिस लाइन के सामने स्थित पेट्रोल पंप और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में आम लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई।

बिना वैध पहचान पत्र और अधिकृत प्रवेश पास के किसी को भी कार्यक्रम स्थल की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। जगह-जगह तैनात पुलिस अधिकारी और सुरक्षा कर्मी हर व्यक्ति एवं वाहन की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दे रहे थे।
-1783837685455.jpeg)
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
