Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में बड़े पैमाने पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्राधिकरण की टीम ने अवैध कब्जों को हटाया

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 11:31 PM (IST)

    हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने नया गुरुग्राम के सेक्टर-21 में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान घरों के बाहर ग्रीन बेल्ट ...और पढ़ें

    सेक्टर-21 में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

    सेक्टर-21 में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

    HighLights

    1. एचएसवीपी ने सेक्टर-21 में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाया।

    2. ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जे हटाए गए।

    3. लगभग 20 मकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाया गया।

    संवाद सहयोगी, नया गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने बुधवार को सेक्टर-21 में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। एचएसवीपी के संपदा अधिकारी एक राकेश सैनी के निर्देश पर एन्फ़ोर्समेंट टीम ने पीले पंजे की मदद से घरों के बाहर ग्रीन बेल्ट, सार्वजनिक भूमि और खाली जगहों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया।

    कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम भी मौजूद रही। इस दौरान प्राधिकरण के एसडीओ की स्थानीय निवासियों के साथ तीखी बहस हुई। एचएसवीपी के एसडीओ गौरव यादव ने बताया कि सेक्टर के कई निवासियों ने अपने घरों के बाहर ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थानों पर ग्रिल, चबूतरे, रैंप और बागवानी कर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया था।

    20 मकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण के कारण काम रुका

    कुछ लोगों ने सड़क किनारे की खाली जगह को भी अपने घर का हिस्सा बना लिया था, जिससे नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे सुंदरीकरण कार्य में बाधा आ रही थी। लगभग 20 मकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण के कारण काम रुका हुआ था। एन्फ़ोर्समेंट टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी अवरोध हटाए। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के जेई सोनू भी मौजूद रहे।

    सेक्टर-21 के निवासी लंबे समय से इस समस्या से परेशान थे। इस संबंध में एचएसवीपी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में न्यायालय के भी स्पष्ट निर्देश हैं, जिनके अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।

    खबरें और भी

    पहले पूरे क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को चेतावनी दी गई

    एचएसवीपी के जेई आनंद प्रकाश ने बताया कि कार्रवाई से पहले पूरे क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को चेतावनी दी गई थी कि वे अपने घरों के बाहर बनाई गई ग्रिल, चबूतरे और अन्य अवैध निर्माण स्वयं हटा लें, अन्यथा विभाग पीले पंजे से उन्हें हटाएगा। कई लोगों ने घरों के बाहर बागवानी के नाम पर ग्रिल लगाकर पार्किंग स्थल और चबूतरे बना लिए थे।

    एक व्यक्ति को देखकर अन्य लोगों ने भी सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करना शुरू कर दिया था। न्यायालय के आदेशों के पालन में एचएसवीपी ने कार्रवाई करते हुए इन कब्जों को हटाया।कार्रवाई के दौरान एन्फ़ोर्समेंट टीम के साथ संजीव यादव बामडोली, वीरेंद्र, बलविंदर, धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के सेक्टर-85 में बेसमेंट खुदाई से सोसायटी की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला