गुरुग्राम में मानेसर वालों की बल्ले-बल्ले, हरसरू और वजीरपुर में दो करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य
मानेसर की डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने हरसरू और वजीरपुर गांवों में लगभग 2.26 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ...और पढ़ें
-1785495105356_m.webp)
हरसरू और वजीरपुर में दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास।
HighLights
डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
हरसरू में एससी चौपाल, वजीरपुर में सीवरेज नेटवर्क का कार्य।
परियोजनाओं पर लगभग 2.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जागरण संवाददाता, मानेसर। मानेसर नगर निगम की डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने बृहस्पतिवार को निगम क्षेत्र के दो गांवों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
वार्ड दो के गांव हरसरू में एससी चैपाल के शेष निर्माण कार्य और वार्ड चार के गांव वजीरपुर में सीवरेज नेटवर्क के कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।
दो करोड़ 26 लाख रुपये खर्च होंगे
नगर निगम इन दोनों परियोजनाओं पर करीब दो करोड़ 26 लाख रुपये खर्च करेगा। इस अवसर पर पार्षद रीपु शर्मा, नगर निगम के अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल नई परियोजनाएं शुरू करना नहीं, बल्कि प्रत्येक वार्ड और गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाना है।
उन्होंने बताया कि गांव हरसरू में एससी चौपाल के बचे हुए निर्माण कार्य पूरे होने के बाद स्थानीय लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
वहीं, गांव वजीरपुर में सीवरेज नेटवर्क के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य गांव की आवश्यकताओं में शामिल था। सीवरेज व्यवस्था मजबूत होने से गंदे पानी की निकासी सुचारू होगी और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
पार्षद रीपु शर्मा ने नगर निगम और डिप्टी मेयर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन दोनों परियोजनाओं से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।