Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम: मानेसर नगर निगम का बड़ा कदम, सड़कों किनारे टाइल्स लगाकर धूल मुक्त करेंगे शहर

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 06:15 AM (IST)

    मानेसर नगर निगम 19 सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग टाइल लगाकर उन्हें धूल-मुक्त बनाएगा। प्रदूषण कम करने और वायु गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से यह कदम उठाय ...और पढ़ें

    मानेसर नगर निगम 19 सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग टाइल लगाकर उन्हें धूल-मुक्त बनाएगा।  इमेज एआई

    मानेसर नगर निगम 19 सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग टाइल लगाकर उन्हें धूल-मुक्त बनाएगा।  इमेज एआई

    HighLights

    1. मानेसर की 19 सड़कें होंगी धूल-मुक्त।

    2. सड़कों किनारे लगेंगी इंटरलॉकिंग टाइलें।

    3. प्रदूषण नियंत्रण पर 47 करोड़ रुपये खर्च।

    जागरण संवाददाता, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में सड़कों किनारे धूल दिखाई नहीं देगी। इसके लिए नगर निगम द्वारा सड़कों किनारे इंटरलाकिंग टाइल लगाई जाएंगी। नगर निगम मानेसर द्वारा 19 सड़कों के दोनों तरफ फूटपाथ बनाने और टाइल्स लगाने की योजना तैयार की है।

    इसके लिए नगर निगम की वित्त एवं संविदा समिति की मंजूरी मिल चुकी है। सड़कों को धूल मुक्त करने के लिए करीब 47 करोड़ रुपये नगर निगम द्वारा खर्च किए जाएंगे। तारकोल से बनी सड़कों को किनारे से पक्का किया जाएगा। कहीं भी धूल एकत्रित न हो इसके लिए यह कदम उठाए गए हैं।

    धूल उड़ने से लगातार प्रदूषण स्तर बढ़ रहा है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की द्वारा कराए गए सर्वे के बाद नगर निगम को की गई सिफारिश पर यह कार्य किया जाएगा। पिछले वर्ष मानेसर का प्रदूषण स्तर पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा था। इससे पूरे देश में किरकिरी हुई थी।

    इन कार्यों के लिए नगर निगम द्वारा वित्तीय मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद कार्य शुरू होगा। नगर निगम के एक्सईएन मनदीप धनखड़ का कहना है कि सड़कों किनारे टाइल लगाने के कार्यों को लेकर जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

    खबरें और भी

    इन सड़कों किनारे लगाई जाएंगी टाइल

    नगर निगम की डिवीजन एक के नौ और डिवीजन दो की दस सड़कों किनारे टाइल्स लगाकर पक्का किया जाएगा। डिवीजन एक में हयातपुर से गांव गढ़ी की सड़क निर्माण पर एक करोड़ 54 लाख, शिकोहपुर गांव में मुख्य सड़क के निर्माण पर 2 करोड़ 82 लाख रुपये, गांव भांगरौला से बास रोड़ के निर्माण पर 2 करोड़ 82 लाख रुपये, पटौदी रोड़ से ढ़ोरका में डेढ़ किलोमीटर सड़क के निर्माण पर 4 करोड़ 26 लाख रुपये खर्च होंगे।

    वहीं, गांव गढ़ी से हरसरू में सड़क, फुटपाथ व नाले के निर्माण पर 2 करोड़ 88 लाख रुपये, गांव बामड़ौली की मुख्य सड़क के बचे हुए कार्यों पर एक करोड़ 43 लाख रुपये, पटौदी रोड़ से गांव मेवका तक सड़क निर्माण पर 4 करोड़ 56 लाख रुपये, गांव हयातपुर से ढाणा रोड़ के निर्माण पर 5 करोड़ 21 लाख रुपये, गांव हयातपुर स्थित किडजी स्कूल से गांव नवादा के नयाशा पेट्रोल पंप तक सड़क निर्माण पर एक करोड़ 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

    इसी प्रकार डिवीजन दो में एनएच 48 से गांव नैनवाल तक सड़क निर्माण पर एक करोड़ 5 लाख रुपये, कोटा खंडेवला से गांव बार गुर्जर तक सड़क निर्माण पर एक करोड़ 13 लाख रुपये, गांव बार गुर्जर से बाबा मोहन राम मंदिर तक सड़क निर्माण पर एक करोड़ 17 लाख रुपये, गांव नैनवाल से खाती ढ़ाणी और मुंशी ढ़ाणी तक सड़क निर्माण पर एक करोड़ 19 लाख रुपये खर्च होंगे।

    वहींकोटा खंडेवला से गांव बार गुर्जर के बाबा मोहन राम मंदिर तक सड़क निर्माण पर 1 करोड़ 72 लाख रुपये, गांव कोटा खंडेवला से गांव नौरंगपुर जाने वाले रास्ते के निर्माण पर 6 करोड़ 40 लाख रुपये, एनएच 48 से सहरावन गांव तक सड़क का निर्माण 2 करोड़ 22 लाख रुपये में होगा।

    इसी प्रकार एनएच 48 से गांव कुकड़ौला की सड़क निर्माण पर एक करोड़ 81 लाख रुपये, एनएच 48 स्थित रामपुरा चौक से गांव नखड़ौला जाने वाले रास्ते के निर्माण पर एक करोड़ 32 लाख रुपये और गांव मानेसर को कासन स्थित पूरण भगत मंदिर से जोड़ने वाले मुख्य रास्ते के निर्माण पर नगर निगम मानेसर 2 करोड़ 13 लाख रुपये खर्च होंगे।

    यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में जमीन या घर खरीदना अब और भी महंगा, नए कलेक्टर रेट लागू; कई इलाकों में 75% तक बढ़ा दी गई कीमत