Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मानेसर में रूट डायवर्ट से लगा भीषण जाम, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 06:42 PM (IST)

    मानेसर में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एलिवेटेड निर्माण के कारण रूट डायवर्ट किया गया, जिससे सर्विस लेन पर भारी जाम लग गया। पुलिस को जाम से निपटने में काफी म ...और पढ़ें

    मानेसर में रूट डायवर्ट के दौरान लगा जाम।

    मानेसर में रूट डायवर्ट के दौरान लगा जाम।

    HighLights

    1. मानेसर में एलिवेटेड निर्माण के कारण रूट डायवर्ट।

    2. सर्विस लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ा, लगा लंबा जाम।

    3. पुलिस की मशक्कत के बाद मुख्य लाइन दोबारा शुरू।

    जागरण संवाददाता, मानेसर। दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित गांव मानेसर में निर्माणाधीन एलिवेटेड को लेकर मंगलवार को दूसरी तरफ का रूट डायवर्ट किया गया। सुबह वाहनों को सर्विस लेन पर भेजा गया और दिल्ली जयपुर हाईवे की मुख्य लाइन को बंद किया गया।

    इससे सर्विस लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और आइएमटी चौक के दूसरी ओर तक लंबा जाम लग गया। हालांकि, दोपहर में जाम लगता देख मुख्य लाइन को दोबारा से चालू कर दिया गया। मंगलवार सुबह किए गए रूट डायवर्ट के कारण लगे जाम से निपटने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

    दिल्ली जयपुर हाईवे पर मानेसर में एलिवेटेड बनाया जा रहा

    बता दें कि, दिल्ली जयपुर हाईवे पर मानेसर में एलिवेटेड बनाया जा रहा है। इसको लेकर एक तरफ निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। अब दिल्ली से जयपुर की तरफ की लेन को बंद करना है। मंगलवार को इसे बंद करने का ट्रायल शुरू किया गया था।

    दिल्ली जयपुर हाईवे की सर्विस लेन तैयार किया गया है। इसकी चौड़ाई कम होने और वाहनों का दबाव होने से जाम लग रहा है। यह समस्या आने वाले समय में भी ऐसी ही बनी रहेगी। इसके निपटान के लिए यहां वाहनों का दबाव कम करना पड़ेगा। इसके बाद ही यहां जाम की स्थिति कम हो सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के अंबेडकर चौक पर बनेगा 38 करोड़ का फ्लाईओवर, जीएमडीए ने जारी किए टेंडर