Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गुरुग्राम में 'मामा' ने किया रिश्ते को शर्मसार, 6 साल की बच्ची से की दरिदंगी; आरोपी गिरफ्तार

    By AgencyEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 05:13 PM (GMT+05:30)

    गुरुग्राम में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक लड़की के साथ गुरुग्राम में एक आरोपी ने घिनौनी हरकत को अंजाम द ...और पढ़ें

    गुरुग्राम में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
    गुरुग्राम में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

    गुरुग्राम, पीटीआई। पुलिस ने एक छह वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में 35 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के निवासी सतेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

    आरोपी को मामा कहती थी लड़की

    पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म का आरोपी गुरुग्राम के सेक्टर 15 पार्ट-2 के पास एक कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहा था। पुलिस ने बताया कि लड़की आरोपी के पड़ोस में रहती थी, वह उसे मामा कहती थी। बता दें कि लड़की भी मूल रूप से उत्तर प्रदेश की ही रहने वाली है।

    शनिवार को आरोपी ने की घिनौनी हरकत

    पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, लड़की के साथ शनिवार को दुष्कर्म किया गया। जिस वक्त आरोपी ने दुष्कर्म किया, उस समय पीड़िता के माता-पिता काम पर थे और घर पर दो बेटियां थी। पीड़िता की मां ने कहा कि मेरी छह साल की बेटी सतेंद्र के कमरे में गई।

    कमरा बंद करके आरोपी ने किया दुष्कर्म

    उस दौरान आरोपी कमरे में अकेला था और मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहा था। पुलिस शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसने कमरा बंद कर लिया और मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे घटना के बारे किसी को न बताने की धमकी दी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Gurugram: झगड़े के बाद महिला ने चाकू से वार कर पति को उतारा मौत के घाट, हत्यारी पत्नी को पांच साल की सजा

    किसी अनहोनी की आशंका पर मां ने जब बेटी से पूछा तो घटना के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की। आरोपी के खिलाफ रविवार को पश्चिम पुलिस स्टेशन में पॉक्सो तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    यह भी पढ़ें- 

    Dog Attack : गुरुग्राम में आवारा कुत्तों के आतंक से मचा हाहाकार! सितंबर में 2300 लोगों को बनाया शिकार

    गुरुग्राम में गेस्ट हाउस मालिक ने साथियों के साथ पीट-पीटकर नौकर को मार डाला, चोरी के शक में की गई हत्या