Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana: गुरुग्राम में देह व्यापार का भंडाफोड़, फ्लैट में पुलिस ने मारी रैड; उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 09:46 AM (IST)

    Hustling busted in Gurugram हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। गुरुग्राम के सेक्टर 67ए स्थित इराओ कॉरिडोर के एक फ्लैट ...और पढ़ें

    गुरुग्राम में पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़
    गुरुग्राम में पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़

    गुरुग्राम, एएनआई। हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है और इस मामले में एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के सेक्टर 67ए स्थित इराओ कॉरिडोर के एक फ्लैट में देह व्यापार चलाया जा रहा था, जिसको पुलिस ने ठप कर दिया है। वहीं, इस फ्लैट में अवैध रूप से एक उज्बेकिस्तान महिला रह रही थी उसे गिरफ्तार किया गया है।

    उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार

    अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को सूत्रों से सूचना मिली थी कि टावर सी-3, इरियो कॉरिडोर, सेक्टर 67ए, गुरुग्राम के एक फ्लैट में देह व्यापार चलाया जा रहा है। सूचना के बाद, उन्होंने 11 जुलाई को जाल बिछाया और फ्लैट से एक महिला को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान उज्बेकिस्तान की मूल निवासी किलिचेवा अज़ीज़ा (46) के रूप में हुई।

    बिना कानूनी दस्तावेज के रह रही थी महिला

    पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर के कड़ी पूछताछ की जिसके दौरान अजीजा ने खुलासा किया कि वह एक उज्बेक नागरिक है और 2015 में पर्यटक वीजा पर भारत आई थी जो अप्रैल 2015 तक वैध है। लेकिन तब से वह बिना किसी कानूनी दस्तावेज के अवैध रूप से भारत में रह रही है। पुलिस ने कहा कि इससे पहले, किलिचेवा अजीजा को 14 नंवबर 2022 को ट्रायल कोर्ट द्वारा घोषित अपराधी घोषित किया गया था।