विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब आपके सिर पर भी होगी छत! हरियाणा सरकार की योजना का इन लोगों को मिलेगा लाभ; पढ़ें पात्रता और रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Updated: Fri, 13 Oct 2023 06:09 PM (IST)

हरियाणा में रहने वाले लोगों के लिए मनोहर लाल सरकार ने एक नई योजना निकाली है। अगर हरियाणा के लोग अपना आशियाना बनाने का सपना संजोए हुए है तो उनके लिए एक ...और पढ़ें

आवास योजना के विशेष प्रावधान के तहत घुमन्तु जाति के लोग भी इसका लाभ ले सकता हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आवास योजना के विशेष प्रावधान के तहत घुमन्तु जाति के लोग भी इसका लाभ ले सकता हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. हरियाणा के लोग अपना आशियाना बनाने का सपना संजोए हुए है तो उनके लिए एक अच्छा मौका आया है।
  2. आवास योजना के विशेष प्रावधान के तहत घुमन्तु जाति के लोग भी इसका लाभ ले सकता हैं।

डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। Mukhya Mantri Shehri Awas Yojana 2023: हरियाणा में रहने वाले लोगों के लिए मनोहर लाल सरकार ने एक नई योजना निकाली है। अगर हरियाणा के लोग अपना आशियाना बनाने का सपना संजोए हुए है तो उनके लिए एक अच्छा मौका आया है।

दरअसल, हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना (Mukhya Mantri Shehri Awas Yojana 2023) के विशेष प्रावधान के तहत घुमन्तु जाति के आवेदक भी इसका लाभ ले सकता हैं। 

हरियाणा सरकार ने यह योजना EWS कैटेगरी के लिए निकाली थी। घुमन्तु जाति के लोगों को भी इसका लाभ मिल सकता है। इस योजना में पंजिकरण की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2023 है। इस तिथि के बाद कोई भी इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएगा।   

ये है पात्रता

  • लाभार्थी की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक होनी चाहिए।
  • परिवार को परिवार पहचान-पत्र योजना के तहत पंजीकृत होना चाहिए।
  • लाभार्थी को हरियाणा के शहरी क्षेत्रों का निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी या उनके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर किसी भी शहरी क्षेत्र में कोई भी पक्का मकान पंजीकृत नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- PM Awas Yojana: सुस्ती में फंसी प्रधानमंत्री आवास योजना, 315 आवासों का निर्माण अधूरा; कहां कितना हुआ काम? देखें रिपोर्ट

इस योजना का लाभ उठाने के लिए लोगों को सरकार द्वारा बनाई गई वेबसाइट hfa.haryana.gov.in  पर अप्लाई करना होगा। हरियाणा सरकार (Haryana Government) द्वारा बनाए गए हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के पोर्टल पर इस योजना से जुड़ी अन्य जानकारी भी मिल सकती है।  

ये है सरकार का मिशन

1. हरियाणा के लोगों को उनकी आवश्यकता और बजट के आधार पर किफायती दाम में घर प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करना।

2. सभी हितधारकों को पॉलिसी या वित्तीय सहायता के जरिए मदद देना।

3. शहर में रहने वाले लोगों को और गांव में रहने वाले लोगों को और सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को विकास करना। 

यह भी पढ़ें- UP News: पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए 172 करोड़ की स्वीकृति, विभाग ने जारी क‍िया शासनादेश