Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parliament Security Breach: संसद में उपद्रव करने की कहां पर लिखी गई थी पटकथा? विक्की की बेटी ने खोले कई अहम राज

    By Vinay TrivediEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 10:27 PM (IST)

    संसद भवन के अंदर व बाहर कलर स्माेक क्रैकर चला नारेबाजी व हंगामा करने वाले सभी आरोपितों को सागर शर्मा ही गुरुग्राम लेकर आया था। बता दें कि संसद भवन में ...और पढ़ें

    संसद में उपद्रव करने की कहां पर लिखी गई पटकथा
    संसद में उपद्रव करने की कहां पर लिखी गई पटकथा

    HighLights

    1. सागर और विक्की की पहले से थी दोस्ती
    2. पुलिस ने विक्की की 15 साल की बेटी से की पूछताछ

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। संसद भवन के अंदर व बाहर कलर स्माेक क्रैकर चला नारेबाजी व हंगामा करने वाले सभी आरोपितों को सागर शर्मा ही गुरुग्राम लेकर आया था। सागर और विक्की शर्मा की पहले से दोस्ती थी। दोनों पांच साल पहले एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करते थे।

    ललित झा मौके से फरार

    विक्की की बेटी ने भी यहां ठहरे पांचों आरोपितों में से सिर्फ सागर शर्मा की पहचान की है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि सागर पहले भी कई बार उसके घर आ चुका था। संसद भवन में हमले के बाद सागर शर्मा, मनोरंजन, नीलम, अमोल शिंदे को दोपहर ही पकड़ लिया गया था। वहीं इसमें शामिल ललित झा फरार हो गया था। ललित गुरुग्राम का रहने वाला बताया जा रहा है।

    विक्की और उसकी पत्नी को ले गई पुलिस

    हालांकि, उसके बारे में गुरुग्राम पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। आरोपितों से पूछताछ में गुरुग्राम में ठहरने की जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस शाम साढ़े चार बजे सेक्टर सात की हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित विक्की के घर पहुंची। यहां से विक्की और उसकी पत्नी वृंदा शर्मा को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। विक्की की एक 15 साल की बेटी है।

    विक्की की बेटी ने बताए कई अहम राज

    दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद गुरुग्राम पुलिस भी विक्की के घर पहुंची। इस दौरान उसकी बेटी से पूछताछ की गई। उसने बताया कि मंगलवार शाम पांच लोग उसके घर आए थे और बुधवार सुबह चले गए। यहीं पर पूरी पटकथा लिखी गई थी। उसमें से एक सागर शर्मा भी था। बेटी ने बताया कि सागर पहले भी घर आ चुका था, वह सिर्फ उसे ही जानती है। अन्य लोगों के बारे में जानकारी होने से उसने इनकार कर दिया।

    खबरें और भी

    हालांकि, पुलिस सूत्रों के मुताबिक विक्की और सागर पांच साल पहले गुरुग्राम की एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करते थे। यहीं दोनों की दाेस्ती हुई। बताया जाता है कि सागर ही अन्य सभी आरोपितों को लेकर विक्की के घर आया था। विक्की का घर दिल्ली से करीब होने के कारण ही सभी यहां ठहरे थे। रात में इन्होंने हमले की साजिश भी रची।

    शहीद ए आजम भगत सिंह सेवा समिति से जुड़े थे आरोपित 

    गुरुग्राम और दिल्ली पुलिस को विक्की के घर से भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव से जुड़ी हुई किताबें मिली हैं। इन्हीं की फोटो भी घर के अंदर लगी थीं। संसद पर हमले के बाद पकड़े गए दो लोगों के बैग भी इनके घर से पाए गए। इन बैगों में भी इन्हीं से संबंधित किताबें पाई गईं। बताया जाता है कि आरोपित अंबाला की शहीद ए आजम भगत सिंह सेवा समिति से जुड़े थे।

    यह भी पढ़ें- Parliament Security Breach: वो कौन सी 'वजह' थी… जिस कारण सभी आरोपी आए एक साथ, फेसबुक के जरिए आपस में हुई जान-पहचान

    माता-पिता की मौत के बाद रिश्तेदार ने लिया था गोद 

    पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय विक्की शर्मा मूल रूप से हिसार के बस स्टैंड के पास एक कालोनी में रहता था। वह 1990 से इस हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रह रहा था। माता-पिता की मौत के बाद इसके ही एक रिश्तेदार ने इसे गोद लिया था। फिलहाल वह लंदन में रहते हैं और वहीं से विक्की की बेटी के पढ़ाई के नाम व घर खर्च के लिए पैसे भेजते हैं। विक्की ने घर में दो कुत्ते भी पाल रखे थे।

    आसपास के लोगों ने बताया कि फिलहाल विक्की बेरोजगार था। वह कई सालों से कोई काम नहीं कर रहा था। विक्की के घर पुलिस के पहुंचने के बाद आस पड़ाेस में रहने वालों लोगों की भीड़ गली में जुट गई। गुरुग्राम पुलिस के साथ-साथ यहां इंटेलीजेंस ब्रांच भी मौके पर पहुंची। विक्की की बेटी से भी पूछताछ की गई।

    यह भी पढ़ें- Parliament Security Breach: कौन है विक्की उर्फ 'जंगली', जिसके घर पर ठहरे थे संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले चारों आरोपी

    शराब का आदी था विक्की 

    आसपड़ोस में रहने वाले लोगों से भी विक्की का व्यवहार ठीक नहीं था। पास में रहने वाले मनोहर कश्यप ने बताया कि विक्की शराब पीने का आदी था। वह शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था। वहीं सप्ताह में कई बार अपनी पत्नी और बेटी को घर से निकाल देता था। घर में घुसने पर मारपीट की जाती थी। इसको लेकर भी कई बार पुलिस उसके घर पहुंची थी। हालांकि, पत्नी द्वारा शिकायत वापस लेने पर उसे कभी गिरफ्तार नहीं किया गया।