Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parliament Security Breach: वो कौन सी 'वजह' थी… जिस कारण सभी आरोपी आए एक साथ, फेसबुक के जरिए आपस में हुई जान-पहचान

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 08:41 PM (IST)

    Parliament Security Lapse संसद भवन के अंदर और बाहर कलर स्मोक क्रैकर चला नारेबाजी व हंगामा करने वालों के बारे में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को नई जान ...और पढ़ें

    संसद भवन के लोकसभा सदन में हुआ पीला धुआं-धुआं।
    संसद भवन के लोकसभा सदन में हुआ पीला धुआं-धुआं।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Parliament Security Lapse: संसद भवन के अंदर व बाहर कलर स्मोक क्रैकर चला नारेबाजी व हंगामा करने वालों के बारे में दिल्ली पुलिस को नई जानकारी मिली है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी ललित झा के साथ गुरुग्राम में विक्की के घर पर रुके थे। सभी आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। सभी बेरोजगारी के मुद्दे पर आपस में जुड़े थे।

    मनोरंजन, अमोल शिंदे और ललित झा।

    मुद्दों पर बातचीत करने के लिए उन्होंने एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया था, जिसमें सभी आपस में बात करते थे। ग्रुप में शामिल कई सदस्य कामन फ्रेंड जरूर हैं लेकिन संसद व अंदर व बाहर हंगामा करने व कराने की साजिश में सभी के शामिल होने की बात अब तक सामने नहीं आई है। दिल्ली पुलिस समेत सभी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। साजिश में जिसकी भी संलिप्तता पाई जाएगी, उसे मुकदमे में आरोपित बनाया जाएगा।

    नीलम, सागर और अमोल

    ये हैं सभी आरोपी

    दिल्ली पुलिस छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें अमोल, नीलम, मनोरंजन, सागर हैं, जिन्हें संसद भवन परिसर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, विक्की शर्मा और उसकी पत्नी वृंदा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। इन्हीं दोनों के यहां घर पर चारों आरोपी ठहरे थे। मामले में सातवें आरोपी की तलाश जारी है, जो ललित झा है।

    पुलिस ने बताया कि सभी लोगों की महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर आपस में जान-पहचान हुई थी। सभी लोग फेसबुक पर आपस में जुड़े थे। दिल्ली पुलिस गुरुग्राम से विक्की और उसकी पत्नी को ले गई है। इन्हीं के पास चारों लोग दो दिन तक ठहरे थे।

    खबरें और भी

    विक्की गुरुग्राम का रहने वाला

    विक्की हिसार का रहने वाला था, जो काफी समय से गुरुग्राम में रह रहा था। विक्की को गुरुग्राम के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वर्ष 1990 में जगह अलॉट हुई थी, उसी वक्त उन्होंने यह मकान लिया था।

    बताया जा रहा है कि विक्की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। विक्की की एक छोटी बेटी है। बताया जाता है कि ललित झा भी यहीं पर आया था।

    पुलिस ने बताया कि सातवां आरोपी ललित झा भागा हुआ है। ट्रांसपोर्ट भवन के पास जब नीलम और अमोल क्रेकर चला रहे थे, तब ललित झा भी मौके पर था। उसी ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।

    सभी लोग पढ़े-लिखे, लेकिन थे बेरोजगार

    लातूर (महाराष्ट्र) के रहने वाले अमोल के इंस्टाग्राम की फॉलोअर्स लिस्ट में सागर शर्मा जुड़ा हुआ है। अमोल दौड़ लगाता था और भारतीय सेना में भर्ती होने की कोशिश कर रहा था। ललित सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट में भाग लेता रहता था। मनोरंजन मैसूर (कर्नाटक) का रहने वाला है, बीटेक कर रहा था।

    सागर आलमबाग (लखनऊ) का रहने वाला है। वह बैटरी रिक्शा चलाता था। उसके पिता कारपेंटर हैं। उसकी मां ने दावा किया कि दिल्ली में धरना प्रदर्शन में भाग लेने के बहाने वह घर से दिल्ली के लिए निकला था। तीन दिन पहले वह दिल्ली आया था।

    नीलम भी बेरोजगार है। वह धरना-प्रदर्शन में भाग लेती रहती है। संसद के बाहर से पकड़ी गई नीलम के छोटे भाई ने कहा, '... हमें इस बारे में जानकारी नहीं थी कि वह दिल्ली गई है हमें जानकारी थी कि वह अपनी पढ़ाई के लिए हिसार में है... वह सोमवार हमसे मिलने आई थी और कल लौटी है। वह BA, MA, B.Ed, M.Ed, CTET, M.Phil और NET उत्तीर्ण किया है। उन्होंने कई बार बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था और किसानों के विरोध प्रदर्शन में भी भाग लिया था...।'

    ये भी पढ़ें- संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में दो और गिरफ्तारी, गुरुग्राम से विक्की और उसकी पत्नी गिरफ्तार; सातवें की तलाश जारी

    संसद भवन में थे पांच आरोपी

    सागर शर्मा ओर मनोरंजन दोनों भाजपा के मैसूर के सांसद प्रताप सिम्हा के नाम से जारी विजिटर पास के जरिये संसद भवन के अंदर दाखिल हुए थे। दोनों को संसद में चल रहे सत्र की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदकर नारेबाजी करने व कलर स्मोक क्रैकर छोड़ने के दौरान ही सांसदों ने दबोच लिया था। उसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर सुरक्षा कर्मियों को सौंप दिया गया।

    ये भी पढ़ें- Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले नीलम-अमोल के बारे में दिल्ली पुलिस ने जारी किया अपडेट

    उधर नीलम व अमोल शिंदे ने दोपहर एक बजे जब संसद भवन से कुछ दूर ट्रांसपोर्ट भवन के पास कलर स्मोक क्रैकर चलाते हुए नारेबाजी शुरू की, तब पुलिसकर्मियों ने दोनों को तुरंत दबोच लिया। उस दौरान मौके पर ललित झा भी था। उसने वीडियो बनाकर तुरंत इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया था और मौके से भागने में सफल हो गया था।