Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नए गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन की मांग, सोसायटियों तक चलें गुरुगमन बसें

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 06:19 PM (GMT+05:30)

    नए गुरुग्राम के निवासियों ने बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों और सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण गुरुगमन बसों को चलाने की मांग की है। ...और पढ़ें

    नए गुरुग्राम के निवासियों ने बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों और सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण गुरुगमन बसों को चलाने की मांग की है। इमेज एआई

    नए गुरुग्राम के निवासियों ने बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों और सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण गुरुगमन बसों को चलाने की मांग की है। इमेज एआई

    HighLights

    1. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान नए गुरुग्राम निवासी।

    2. सार्वजनिक परिवहन न होने से आवागमन में भारी दिक्कत।

    3. सेक्टर 81-91 तक गुरुगमन बसें चलाने की मांग।

    जागरण संवाददाता, मानेसर। लगातार बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों को देखते हुए नए गुरुग्राम के निवासियों ने सिटी बसों का आवागमन शुरू करने की मांग की है। नए गुरुग्राम के निवासियों ने इससे पहले भी कई बार यह मांग की है।

    नए गुरुग्राम की सोसायटियों में रहने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन सुविधा न होने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सोसायटियों में रहने वाले कई लोगों के पास निजी वाहन हैं लेकिन कई लोगों के पास ऐसी सुविधा नहीं है। इससे लोगों को ऑटो के माध्यम से हाईवे या गुरुग्राम तक जाना पड़ता है।

    इसको देखते हुए सोसायटी में रहने वाले लोगों को नए गुरुग्राम के सेक्टर 81 से 91 तक गुरुगमन की बसें चलाने की मांग की है। सोसायटियों में रहने वाले लोगों का कहना है सभी सोसायटियों को गुरुगमन की बसों से जोड़ा जाना चाहिए ताकि यहां के लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस सोसायटियों के बीच बसे गांवों के लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    सेक्टर 81 से 91 तक काफी सोसायटियां बनी हुई हैं। इनमें काफी लोग रहते हैं। यहां से गुरुग्राम और मानेसर के लिए किसी प्रकार की परिवहन सुविधा नहीं है। यहां बसें चलाई जानी चाहिए ताकि लोग निजी वाहनों को छोड़कर सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें।
    -अशोक कुमार, ग्रेंड स्पा सोसायटी

    खबरें और भी

    रोजाना कार्यालय जाने के लिए काफी लोग अपने निजी वाहनों का प्रयोग करते हैं। इसका कारण यह है कि यहां सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं है। यहां गुरुगमन की बसें चलने से लोग बसों को प्राथमिकता देंगे। सोसायटियों में गुरुगमन की बसें चलनी चाहिए।

    -रजनीश सचदेवा, विंटर हिल्स सोसायटी

    नए गुरुग्राम के लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। यहां से रोजाना काफी लोग गुरुग्राम और मानेसर की तरफ अपने कार्यालयों में जाते हैं। इसके अलावा आसपास के गांवों के लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है।

    -धर्मबीर यादव, पूर्व अध्यक्ष, मेपसको कासाबेला सोसायटी