द्वारका एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से आए कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, पेंटर की मौत
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गलत दिशा से आ रहे कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। ...और पढ़ें

हादसे में पेंटर की मौत।
HighLights
द्वारका एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से आए कैंटर ने बाइक को टक्कर मारी।
हादसे में पेंटर प्रेम गोयल की मौके पर ही मौत हो गई।
एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल, रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार रात 11 बजे द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार में रांग साइड आए कैंटर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक चला रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले के अटेली गांव निवासी 45 वर्षीय प्रेम गोयल के रूप में की गई। बताया जाता है कि प्रेम परिवार के साथ दिल्ली के द्वारका सेक्टर तीन में किराये से रहते थे। वह पेंटर का काम करते थे।
सोमवार को राजस्थान से आए थे गुरुग्राम
सोमवार सुबह वह अपने साथी राजस्थान के सांगावास निवासी शंकर के साथ काम की तलाश में गुरुग्राम आए थे। रात करीब 11 बजे जब दोनों बाइक से वापस दिल्ली जा रहे थे, तब बजघेड़ा में द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सामने से तेज रफ्तार में रांग साइड आए कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का अगला हिस्सा और टायर टूटकर अलग हो गए। बाइक पर बैठे दोनों लोग काफी दूर जा गिरे। आसपास के लोग और पुलिस उन्हें सिविल अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने प्रेम गोयल को मृत घोषित कर दिया।
खबरें और भी
वहीं शंकर को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। बजघेड़ा थाना पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त कैंटर और बाइक को जब्त कर लिया।
आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से घटना के बारे में पता लगाया जा रहा है। वहीं नंबर के आधार पर कैंटर चालक की पहचान की जा रही है। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।