पटौदी-गुरुग्राम रूट पर प्राइवेट बसों की हड़ताल खत्म, आज से पुराने समय पर चलेंगी बसें
पटौदी-गुरुग्राम मार्ग पर निजी बस संचालकों की हड़ताल समाप्त हो गई है। अधिकारियों द्वारा पुरानी समय सारणी बहाल करने की ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
पटौदी-गुरुग्राम मार्ग पर निजी बस संचालकों की हड़ताल समाप्त हुई।
अधिकारियों ने पुरानी बस समय सारणी बहाल करने की मांग स्वीकार की।
मंगलवार से बसें पुराने समय के अनुसार संचालित होंगी।
संवाद सहयोगी, पटौदी (गुरुग्राम)। पटौदी-गुरुग्राम मार्ग पर निजी बस संचालकों ने पुरानी समय सारणी बहाल करने की मांग स्वीकार होने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी है। मंगलवार से निजी बसों का संचालन पुराने समय के अनुसार होगा।
संचालक संत कुमार राठी एवं मनबीर ने बताया कि शुक्रवार शाम अधिकारियों ने नई समय सारणी जारी की थी, जिसमें निजी बसों के समय में बदलाव किया गया था और हरियाणा रोडवेज की बसों के अधिक चक्कर निर्धारित किए गए थे।
इसके विरोध में संचालकों ने बसें पटौदी सामान्य बस अड्डे पर खड़ी कर हड़ताल शुरू की थी। संचालकों ने गुरुग्राम स्थित आरटीओ कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष पुरानी समय सारणी बहाल करने की मांग रखी। अधिकारियों द्वारा मांग स्वीकार किए जाने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई।
