विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन पर घर जाना हुआ मुश्किल, दिल्ली-गुरुग्राम से UP और बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल

Updated: Tue, 18 Aug 2026 12:38 PM (GMT+05:30)

रक्षाबंधन के त्योहार के चलते गुरुग्राम से यूपी, बिहार और बंगाल जाने वाली ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं, वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं हैं।

त्योहार के चलते ट्रेनों में सीटें अभी से ही फुल हो गई हैं।

त्योहार के चलते ट्रेनों में सीटें अभी से ही फुल हो गई हैं।

HighLights

  1. रक्षाबंधन पर यूपी, बिहार, बंगाल जाने वाली ट्रेनें पूरी तरह भरीं।

  2. गुड़गांव से चलने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों में वेटिंग टिकट नहीं।

  3. यात्रियों ने रेलवे से तत्काल विशेष ट्रेनें चलाने की मांग की।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। रक्षाबंधन के त्योहार के चलते यूपी, बिहार और बंगाल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में सीटें अभी से ही फुल हो गई हैं। कई एक्सप्रेस ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे। ऐसे में लखनऊ, गोरखपुर, बिहार और बंगाल की तरफ जाने वाले यात्रियों को जनरल डिब्बों में या फिर बसों का सहारा लेना पड़ेगा।

गुड़गांव रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल के लिए सीधी ट्रेनें काफी कम संख्या में संचालित होती हैं। इसलिए बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली से अपना रिजर्वेशन कराते हैं। लेकिन दिल्ली से भी संचालित होने वाली अधिकतर ट्रेनों में सीटें फुल हैं।

गुड़गांव से होकर गुजरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल पा रहे हैं। बहुत से यात्री तत्काल टिकट के सहारे घर बैठे हुए हैं। स्टेशन पर ट्रेन आने से 24 घंटे पहले तत्काल टिकट लिया जा सकता है।

रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बड़ी संख्या में यात्रियों के होने से तत्काल टिकट भी आसानी से मिल पाना मुश्किल होगा। ऐसे में लोग ऑनलाइन के साथ ही विंडो टिकट के लिए भी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। 26 और 27 अगस्त के बीच चलने वाली ट्रेनों में काफी बुरा हाल है। इन ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल पा रहे हैं।

25 से 27 अगस्त तक ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति

ट्रेन सीट उपलब्धता

तिथि ट्रेन स्लीपर थर्ड एसी सेकेंड एसी प्रथम एसी
25 अगस्त 14322 भुज बरेली एक्सप्रेस 30 रिग्रेट 5 कोच नहीं
25 अगस्त 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस 75 22 16 2
25 अगस्त 20939 साबरमती-सुलतानपुर एक्सप्रेस 47 31 12 कोच नहीं
26 अगस्त 15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस रिग्रेट रिग्रेट 5 2
26 अगस्त 14312 भुज बरेली एक्सप्रेस रिग्रेट रिग्रेट रिग्रेट कोच नहीं
27 अगस्त 14312 भुज बरेली एक्सप्रेस रिग्रेट रिग्रेट रिग्रेट कोच नहीं
27 अगस्त 12372 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 73 29 12 4
27 अगस्त 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस 133 रिग्रेट 24 6

रेलवे से स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग

रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए गुरुग्राम से उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल व अन्य राज्यों को जाने वाले यात्रियों ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की है। लोगों ने कहा कि ट्रेनों में टिकट न मिलने से उन्हें यात्रा में काफी परेशानी हो सकती है।

डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ सकता है। डग्गामार वाहन किराया तो ज्यादा लेते ही हैं, यात्रियों की संख्या में भी उसमें ज्यादा होती है। डग्गा वाहनों में यात्रा करना बिलकुल भी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में रेलवे को उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल के लिए स्पेशल ट्रेनें चलानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- रेल की पटरियों के बीच क्यों बिछाए जाते हैं नुकीले पत्थर? ट्रेन की सुरक्षा से जुड़ी हैं इसकी असली वजह