Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन अब बनेगी नियमित पैसेंजर, यात्रियों ने दिल्ली तक विस्तार की उठाई मांग

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 09:12 AM (IST)

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेवाड़ी-रींगस विशेष ट्रेन को नियमित चलाने की मंजूरी दे दी है। गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह को इसकी जानका ...और पढ़ें

    रींगस-रेवाड़ी रेल सेवा को नियमित चलाने की मंजूरी मिली। (AI Generated Image)

    रींगस-रेवाड़ी रेल सेवा को नियमित चलाने की मंजूरी मिली। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. रेवाड़ी-रींगस विशेष ट्रेन को नियमित चलाने की मंजूरी मिली।

    2. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी इसकी जानकारी।

    3. यात्रियों में खुशी, दिल्ली तक विस्तार की मांग उठाई।

    संवाद सहयोगी, पटौदी (गुरुग्राम)। रेवाड़ी से रींगस के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन को अब नियमित रूप से चलाने की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुग्राम के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।

    इस निर्णय से क्षेत्र के यात्रियों में खुशी का माहौल है।पहले यह ट्रेन संख्या 09637/09638 के रूप में विशेष ट्रेन के तौर पर संचालित हो रही थी। अब इसे नियमित सेवा में शामिल करते हुए गाड़ी संख्या 59633/59634 रेवाड़ी-रींगस पैसेंजर के रूप में चलाया जाएगा।

    दिल्ली तक विस्तार की मांग

    गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी से सुबह 11 बजे चलकर दोपहर 2:20 बजे रींगस जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन संख्या 09638 बनकर रींगस रेलवे स्टेशन से दोपहर 2:55 बजे प्रस्थान कर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी जंक्शन पहुंचेगी।

    दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष योगिंद्र चौहान ने केंद्रीय रेल मंत्री और गुरुग्राम सांसद राव इंद्रजीत सिंह का आभार व्यक्त किया है। साथ ही मांग की है कि इस ट्रेन का दिल्ली तक विस्तार किया जाए।

    यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज: गैस संकट के बावजूद ट्रेनों में मिलता रहेगा नाश्ता-खाना, IRCTC को मिले ये निर्देश

    खबरें और भी