Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    येलो अलर्ट के बीच सोहना में झमाझम बारिश से कमर तक भरा पानी, गुरुग्राम में भी तेज वर्षा शुरू

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 12:19 PM (IST)

    मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच सोहना में तेज वर्षा से सब्जी मंडी-फव्वारा चौक इलाके में करीब दो फुट तक पानी भर गया, जिससे आवाजाही में परेशानी हुई। ...और पढ़ें

    सोहना में कमर तक भरा पानी। जागरण

    सोहना में कमर तक भरा पानी। जागरण

    HighLights

    1. सोहना में येलो अलर्ट के बीच हुई तेज वर्षा।

    2. सब्जी मंडी-फव्वारा चौक में दो फुट तक पानी भरा।

    3. गुरुग्राम में हल्की बूंदाबांदी, वर्षा तेज होने की संभावना।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच मंगलवार को सोहना क्षेत्र में तेज वर्षा हुई।

    वर्षा के चलते सब्जी मंडी–फव्वारा चौक इलाके में करीब दो फुट तक पानी भर गया, जिससे लोगों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

    वहीं, दोपहर 12.30 बजते-बजते गुरुग्राम शहर में भी आसमान पर काले बादल छा गए और कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में जिले के विभिन्न हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 11.36.12 AM

    वर्षा से खरीफ की फसलों को लाभ, किसान खुश

    फरीदाबाद में मंगलवार सुबह से धीमी-धीमी गति से रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। इससे किसान खासे खुश हैं। यह बूंद सीधी पौधा के कौथ में जाती हैं। वैसे यह पानी बहता भी नहीं है। बूंद सीधी भूमि में बैठ जाती है।

    ऐसी बूंदों के पानी को भूमि साथ के साथ ही सोंख लेती है। पिछले एक सप्ताह से वर्षा बंद होने से फसलों को पानी की जरूरत महसूस की जा रही थी। यह जरूरत भी वर्षा से पूरी हो जाएगी।

    धान की फसल के लिए ट्यूबवेलों से भूजल नहीं निकालना पड़ेगा। भूजल की बचत होगी। वहीं ट्यूबवेल चलाने के लिए जहां बिजली आपूर्ति की जरूरत थी, वह भी खपत नहीं होगी।

    इससे फसलों को ठंडा और मीठा पानी मिल जाएगा। सावन का भी अच्छे मौसम से स्वागत होगा। सावन तो होता ही वर्षा का मौसम है। जितनी ज्यादा वर्षा होगी, उतना ही भूजल स्तर बढ़ेगा।