विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम खेल विभाग की जूनियर प्रशिक्षक सुचिका ने जापान में रचा इतिहास, एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक

Published: Mon, 21 Sep 2026 04:13 PM (GMT+05:30)

सुचिका तारियाल ने जापान में आयोजित 20वें एशियन गेम्स में मिक्स मार्शल आर्ट्स (एमएमए) की 60 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर गुरुग्राम का नाम रोशन किया है।

गुरुग्राम खेल विभाग में जूनियर जूडो प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत सुचिका तारियाल ने जापान में चल रहे 20वें एशियान खेलों में कांस्य पदक जीता।

गुरुग्राम खेल विभाग में जूनियर जूडो प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत सुचिका तारियाल ने जापान में चल रहे 20वें एशियान खेलों में कांस्य पदक जीता।

HighLights

  1. सुचिका तारियाल ने 20वें एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता।

  2. उन्होंने जापान में एमएमए की 60 किग्रा स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की।

  3. गुरुग्राम खेल विभाग की जूनियर जूडो प्रशिक्षक हैं सुचिका।

अनिल भारद्वाज, गुरुग्राम। गुरुग्राम खेल विभाग में जूनियर जूडो प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत सुचिका तारियाल ने जापान में चल रहे 20वें एशियान खेलों में कांस्य पदक जीता है। सुचिका मिक्स मार्शल आर्ट्स (एमएमए) स्पर्धा के 60 किग्रा वर्ग में खेल रही थी। सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर की टी हून टेओ के साथ हुए 2-0 से हार के साथ कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा।

इससे पहले सुचिका ने क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया था। गुरुग्राम में जिला खेल अधिकारी व पूर्व जूडो (ओलिंपियन) खिलाड़ी आरती कोहली का कहना है कि सुचिका जूडो में उनकी देख रेख में खेलती रही है और वह बहुत मेहनती है। वह पिछले डेढ़ - दो साल से एशियन खेलों के लिए एमएमए में कड़ा प्रशिक्षण कर रही थी और अब जापान में वह कामयाब रही। आरती का कहना है कि सुचिका इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलती रही है।

सुचिका वर्ष 2022 राष्ट्रमंडल खेलों जूडो स्पर्धा में खेली थी और 2023 एशियन खेलों कुराश खेल स्पर्धा में खेल चुकी है। उन्होंने कहा कि उनका खेलने का बड़ी लगन है। आरती ने कहा कि जूडो, कुराश, जू-जित्सु और एमएमए खेल स्पर्धा मिलते जुलते खेल स्पर्धा है। इसी लिए वह सभी में खेल रही थी। वहीं, सुचिका के पदक जीतने पर खेल विभाग के प्रशिक्षकों के साथ अलावा जूडो व अन्य खेलों के खिलाड़ी उत्साहित है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की सोसायटी में दबंगई: दिल्ली की महिला जज के पति से मारपीट, 3 आरोपी पुलिस हिरासत में

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में पीजी की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का संगठित रैकेट, दंपती समेत 21 गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।