डीजल, टोल और ग्रीन टैक्स के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों का प्रदर्शन, 21-23 मई को दिल्ली में चक्का जाम का एलान
ट्रांसपोर्टर 21 से 23 मई तक दिल्ली में ग्रीन टैक्स और ईसीसी के विरोध में चक्का जाम करेंगे। गुरुग्राम में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की बैठक म ...और पढ़ें

ट्रांसपोर्टर 21 से 23 मई तक दिल्ली में ग्रीन टैक्स और ईसीसी के विरोध में चक्का जाम करेंगे। इमेज एआई
HighLights
ट्रांसपोर्टर 21 से 23 मई तक दिल्ली में चक्का जाम करेंगे।
ग्रीन टैक्स और ईसीसी के विरोध में यह फैसला लिया गया।
गुरुग्राम में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की बैठक हुई।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। अपनी मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टर 21 से 23 मई तक दिल्ली में पूर्ण चक्का जाम करेंगे। इसके लिए रणनीति बनाने को लेकर आज गुरुग्राम में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की बैठक होगी। बैठक सेक्टर-29 स्थित बीकानेरवाला में आयोजित होगी।
गुरुग्राम इकाई के अध्यक्ष हुकमचंद शर्मा एवं महासचिव प्रदीप बी. मोदी का कहना है कि डीजल की आसमान छूती कीमतों, टोल टैक्स, इंश्योरेंस और परमिट शुल्क ने पहले ही कमर तोड़ रखी थी, ऊपर से भारी-भरकम ईसीसी (एनवायरमेंट कंपेंसेशन चार्ज) एवं ग्रीन टैक्स ने कारोबार को तबाह कर दिया है।
जब बीएस-VI गाड़ियां सरकार के कड़े प्रदूषण मानकों का पालन कर रही हैं, तो उन पर भी ईसीसी और ग्रीन टैक्स लगाना सरासर अन्याय है। सरकार एक तरफ आधुनिक तकनीक अपनाने को कहती है और दूसरी तरफ उन्हीं वाहनों पर अतिरिक्त टैक्स का बोझ डाल रही है।
इसे देखते हुए 21, 22 और 23 मई को दिल्ली में पूर्ण चक्का जाम करने का बड़ा फैसला लिया है। इस दौरान किसी भी कमर्शियल वाहन का संचालन नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: 15 साल का भरोसा टूटा... नौकर ने ही किया विश्वासघात, बुजुर्ग की याददाश्त कमजोर होने का फायदा उठा किया लाखों का गबन