गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, फोन चार्ज करते समय करंट लगने से 19 साल के युवक की मौत
गुरुग्राम के हयातपुर गांव में फोन चार्ज करते समय 19 वर्षीय सचिन की करंट लगने से मौत हो गई। वह ...और पढ़ें

करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। AI जनरेटेड
HighLights
गुरुग्राम में फोन चार्ज करते समय युवक को लगा करंट।
19 वर्षीय सचिन की मौके पर ही हुई दुखद मौत।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में सेक्टर-93 चौकी क्षेत्र के हयातपुर गांव में फोन चार्ज करने के दौरान करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान सचिन के रूप में हुई है, वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के नरेंद्रपुरा गांव का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार, सचिन पिछले दो साल से गुरुग्राम के सेक्टर-93 स्थित हयातपुर में अपने भाई और बहन के साथ रहता था। यहां वह एक श्रमिक के तौर पर काम करता था और परिवार की आर्थिक मदद करता था।
करंट लगते ही गिर पड़ा
शनिवार रात करीब 8 बजे वह अपने कमरे में बोर्ड में फोन चार्ज करने के लिए एडाप्टर लगा रहा था। इसी दौरान अचानक बोर्ड में करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह वहीं गिर पड़ा। भाई-बहन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- हरियाणा के बवानीखेड़ा पत्नी की गला घोंटकर और करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति फरार
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि स्वजन के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
