हिसार में सड़क पार कर रहे युवक को स्कॉर्पियों ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
राजगढ़ हाईवे पर पनिहार चौक के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे युवक सचिन को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ...और पढ़ें
-1785083689553_m.webp)
सड़क पार कर रहे युवक की स्कॉर्पियों से टक्कर के बाद मौत।
HighLights
राजगढ़ हाईवे पर स्कॉर्पियो ने युवक सचिन को टक्कर मारी
गंभीर घायल सचिन को अस्पताल में मृत घोषित किया गया
पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू की
जागरण संवाददाता, हिसार। राजगढ़ हाईवे पर पनिहार चौक के पास रविवार दोपहर को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने युवक सचिन को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे उपचार के लिए पहले शहर के एक निजी अस्पताल और बाद में नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस ने मृतक के भाई अमित की शिकायत पर चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दिए गए बयान में मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के भैदपुर निवासी अमित ने बताया कि वह और उसका भाई सचिन दोनों पनिहार चौक के पास एक फैक्ट्री में काम करते है। रविवार दोपहर को सिम लेने के लिए चौधरीवास गांव गए थे।
थोड़ी देर के बाद बस में सवार होकर पनिहार चौक के पास आए और यहां पर उतर गए। भाई सड़क पार कर रह था। इसी दौरान राजगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। जिस कारण भाई को गंभीर चोटें लगी।
गाड़ी चालक ने मदद की और घायल हालत में भाई को निजी अस्पताल लेकर आए। बाद में चिकित्सकों ने उसे नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।