Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिसार में दो दिन से लापता महिला और उसके दो बच्चों के शव जलघर के टैंक में मिले, हत्या का आरोप

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 09:56 PM (IST)

    मलापुर गांव में एक मां और उसके दो मासूम बच्चों के शव घर के पानी के टैंक में मिले, जो शुक्रवार से लापता थे। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और ...और पढ़ें

    मलापुर में मां व दो मासूम बच्चों के शव पानी के टैंक में मिले, हत्या का आरोप।

    मलापुर में मां व दो मासूम बच्चों के शव पानी के टैंक में मिले, हत्या का आरोप।

    HighLights

    1. मां व दो बच्चों के शव पानी के टैंक में मिले।

    2. ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना व हत्या का आरोप लगा।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, रिपोर्ट प्रतीक्षित।

    संवाद सहयोगी, उकलाना (हिसार)। अग्रोहा थाना क्षेत्र के मलापुर गांव में शनिवार को एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव घर में बने पानी के टैंक में मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों शुक्रवार से लापता थे।

    सूचना मिलते ही डीएसपी किशोरी लाल, अग्रोहा थाना प्रभारी, पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। तीनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए महाराजा अग्रसेन मेडिकल कालेज अग्रोहा भेजा गया।

    पुलिस के अनुसार मलापुर निवासी अमित कुमार की पत्नी मुकेश (33), 13 वर्षीय बेटी वर्षा और 11 वर्षीय बेटे वंश शुक्रवार से लापता थे। स्वजन ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार दोपहर घर में बने पानी के टैंक से तीनों के शव बरामद हुए।

    पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा।

    मृतका के भाई कापड़ों निवासी अनिल ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की शादी करीब 15 वर्ष पहले अमित से हुई थी और ससुराल पक्ष उसे प्रताड़ित करता था। उसने अपने जीजा, ससुर और अन्य पर बहन व दोनों बच्चों की हत्या का आरोप लगाया है।

    अनिल ने बताया कि वीरवार शाम उसकी बहन ने मां को फोन किया था, लेकिन बातचीत के दौरान किसी ने फोन छीन लिया और फिर दोबारा संपर्क नहीं हो सका। शनिवार को दोपहर में सूचना मिली कि उसकी बहन और दोनों बच्चों का शव पानी के टैंक में पड़ा हुआ है।

    पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के कारण और घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

    खबरें और भी