चिराग योजना: 3 साल बाद 207 निजी स्कूलों को मिली 1352 बच्चों की 1.35 करोड़ रुपये फीस
शिक्षा निदेशालय ने चिराग योजना के तहत 207 निजी स्कूलों में पढ़ रहे 1352 बच्चों की 1.35 करोड़ रुपये फीस जारी की है।

चिराग योजना से 207 निजी स्कूलों को मिली 1352 बच्चों की लंबित फीस।
HighLights
207 निजी स्कूलों को 1.35 करोड़ रुपये फीस मिली
चिराग योजना के 1352 विद्यार्थियों की फीस जारी हुई
शिक्षा निदेशालय ने 2022-25 सत्रों की फीस दी
जागरण संवाददाता, हिसार। तीन साल बाद आखिरकार प्रदेश के 207 निजी स्कूलों को चिराग योजना के अंतर्गत कक्षा 5वीं से 8वीं में पढ़ रहे 1352 विद्यार्थियों की 13501536 रुपये फीस नसीब हुई है। शिक्षा निदेशालय ने 2022 से लेकर 2025 तक के सत्र में पढ़ रहे विद्यार्थियों की फीस जारी की है।
2022-23 सत्र में प्रदेश के कुल 84 निजी स्कूलों में पढ़ रहे 570 विद्यार्थियों का 5606352 रुपये, 2023-24 सत्र में प्रदेश के कुल 58 निजी स्कूलों में पढ़ रहे 357 बच्चों की 3591600 रुपये व 2024-25 सत्र में कुल 65 निजी स्कूलों में पढ़ रहे 425 विद्यार्थियों की 4303584 रुपये फीस जारी कर दी है।
बता दें कि चिराग योजना के अंतर्गत निजी स्कूलों की सहमति से कक्षानुसार सीटों की संख्या पोर्टल पर पूछी जाती है। जिसमें तय समय पर आवेदन, स्कूल अलाट, सूची दाखिल कर विद्यार्थियों को चिराग योजना के अंतर्गत निजी स्कूलों में दाखिला दिया जाता है।
2022-2023 शैक्षणिक सत्र में इतने बच्चों की फीस की जारी
- इतने जिले के स्कूलों को मिली फीस - 20
- कुल निजी स्कूलों को मिली फीस - 84
- इतने विद्यार्थियों की फीस की जारी - 570
- कुल इतनी फीस की जारी - 5606352
- सर्वाधिक भिवानी में 16 निजी स्कूलों में पढ़ रहे 119 बच्चों की 1178400 रुपये फीस की जारी
- दूसरे नंबर पर कुरुक्षेत्र में 11 निजी स्कूलों में पढ़ रहे 43 बच्चों की 399312 रुपये फीस की जारी
- तीसरे नंबर पर हिसार में 9 निजी स्कूलों में पढ़ रहे 67 बच्चों की 580080 रुपये फीस की जारी
यह भी पढ़ें- हिसार में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, हरियाणा में अब तक 276 मामले
2023-2024 शैक्षणिक सत्र में इतने बच्चों की फीस की जारी
- इतने जिले के स्कूलों को मिली फीस - 16
- कुल निजी स्कूलों को मिली फीस - 58
- इतने विद्यार्थियों की फीस की जारी - 357
- कुल इतनी फीस की जारी - 3591600
- सर्वाधिक हिसार में 10 निजी स्कूलों में पढ़ रहे 90 बच्चों की 912000 रुपये फीस की जारी
- दूसरे नंबर पर फतेहाबाद में 8 निजी स्कूलों में पढ़ रहे 36 बच्चों की 352800 रुपये फीस की जारी
- तीसरे नंबर पर भिवानी में 7 निजी स्कूलों में पढ़ रहे 52 बच्चों की 540000 रुपये फीस की जारी
2024-2025 शैक्षणिक सत्र में इतने बच्चों की फीस की जारी
- इतने जिले के स्कूलों को मिली फीस - 13
- कुल निजी स्कूलों को मिली फीस - 65
- इतने विद्यार्थियों की फीस की जारी - 425
- कुल इतनी फीस की जारी - 4303584
- सर्वाधिक हिसार में 17 निजी स्कूलों में पढ़ रहे 148 बच्चों की 1501500 रुपये फीस की जारी
- दूसरे नंबर पर कुरुक्षेत्र में 9 निजी स्कूलों में पढ़ रहे 50 बच्चों की 503040 रुपये फीस की जारी
- तीसरे नंबर पर भिवानी में 7 निजी स्कूलों में पढ़ रहे 48 बच्चों की 496800 रुपये फीस की जारी
सभी बच्चे 5वीं स् 8वीं कक्षा के थे
प्रदेश के 207 निजी स्कूलों को चिराग योजना के अंतर्गत कक्षा 5वीं से 8वीं में पढ़ रहे 1352 विद्यार्थियों की 13501536 रुपये फीस जारी कर दी गई है। उपरोक्त विद्यार्थी कक्षा 5वीं से 8वीं तक के है।
