हांसी में जमीन बंटवारे के विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला, 6 आरोपियों पर केस दर्ज
गांव डाटा में साझा प्लॉट के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक दंपती पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। पुलिस ने घायल पति-पत्नी की शिकायत पर छह लोगों के खि ...और पढ़ें

जमीन बंटवारे के विवाद में दंपती पर हमला, 6 के खिलाफ मामला दर्ज।
HighLights
गांव डाटा में साझा प्लॉट के बंटवारे पर विवाद.
दंपती पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर रूप से घायल.
पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया.
जागरण संवाददाता, हांसी। गांव डाटा में साझा प्लॉट के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पंचायत में सहमति नहीं बनने के कुछ घंटे बाद छह लोगों ने एक दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
घायल पति-पत्नी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रणधीर सिंह निवासी गांव डाटा ने बताया कि साझा प्लॉट के बंटवारे को लेकर सुबह भाईचारे की पंचायत हुई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
आरोप है कि शाम को उसके भाई जगबीर, राजबीर, प्रदीप तथा कमलेश, शीला और मंजू उसके घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी शीला पर भी हमला किया गया, जिससे दोनों के सिर और शरीर पर चोटें आईं।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बचाया। घायल दंपती को स्वजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।